ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

Home / movies / फिल्म ‘RRR’ का क्रेज बरकरार, अमेरिका में फिर से हुई रिलीज, थोड़े ही...

फिल्म ‘RRR’ का क्रेज बरकरार, अमेरिका में फिर से हुई रिलीज, थोड़े ही समय में हो गई हाउसफुल

02-Mar-2023 05:22 PM

By First Bihar

DESK: साउथ की अब तक की सबसे पॉपुलर फिल्म ‘आरआरआर’ का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। फिल्म को रिलीज हुए लगभग एक साल हो गए हैं, लेकिन आज भी इस फिल्म का जादू लोगों के बीच छाया हुआ है। इस फिल्म का सॉंग ‘नाटू-नाटू’ ने दर्शकों के बीच जमकर धमाल मचाया था। इस गाने को कई सारे ऑवर्ड्स भी मिले हैं। इसके साथ ही फिल्म को ऑस्कर 2023 के लिए भी नोमीनेट किया गया है। जिसको लेकर ‘आरआरआर’ की टीम फिल्म की अमेरिका में जमकर प्रमोशन कर रही है। इस दौरान अमेरिका में ‘आरआरआर’ को री-रिलीज किया गया है। फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की बड़ी भीड़ हो रही है। 1600 से अधिक टिकट बिकने के बाद भी टिकट के लिए लोग लाइनों में नजर आ रहे हैं।


दरअसल, एसएस राजामौली के फिल्म ‘आरआरआर’ को ऑस्कर के लिए नोमिनेट किया गया है। फिल्म को मार्च 2022 में रिलीज किया गया था। फिल्म ‘आरआरआर’ साउथ की अब तक की सबसे अधिक देखी जाने वाली फिल्म है। वहीं ऑस्कर के लिए नोमिनेट इस फिल्म का राम चरण और जूनियर एनटीआर जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। प्रमोशन के दौरान फिल्म को अमेरिका में दुनिया के सबसे बड़ी स्क्रीनिंग के रुप में 1 मार्च को री-रिलीज की गई। फिल्म ने बंपर हाउसफुल के साथ एक बार फिर से इतिहास रच दिया है। फिल्म को बड़े स्क्रीन पर देखने के लिए लोग लंबी लाइन में खड़े दिखे वहीं फिल्म की 16 सौ से अधिक टिकट बेची गई। अमेरिका में फिल्म के री-रिलीज होने के कुछ समय बाद ही थिएटर हाउसफुल हो गया। फैंस लाइन में खड़े होकर फिल्म देखने का इंतजार करने लगे। 


बता दें कि, निर्माताओं ने 12 मार्च को होने वाली 95वें अकादमी पुरस्कार से पहले इस खास स्क्रीनिंग की तैयारी की थी। लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में 12 मार्च को 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स का आयोजन होगा। जिसमें फिल्म के सभी एक्टर्स शामिल होंगे। फिल्म के सॉंग ‘नाटू-नाटू’ को ऑस्कर 2023 के लिए बेस्ट सॉन्ग के कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। 300 करोड़ रुपए की बजट से बनी यह फिल्म दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस में 1500 करोड़ रुपए से भी अधिक की कमाई की थी। वहीं फिल्म के रिलीज हुए एक साल हो गए है। इसके बाद भी लोगों में फिल्म देखने के लिए क्रेज को देख के ऐसा लग रहा जैसे फिल्म कल ही रिलीज हुई हो।