ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

Home / movies / 'राम सेतु' के सेट पर कोरोना का कहर, अक्षय कुमार के बाद अब...

'राम सेतु' के सेट पर कोरोना का कहर, अक्षय कुमार के बाद अब 45 जूनियर आर्टिस्ट्स पॉजिटिव

05-Apr-2021 09:20 AM

DESK :  एक बार फिर से देशभर में कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ रहा है. इन सब के बीच बॉलिवुड ऐक्टर अक्षय कुमार भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. रविवार को ट्वीट कर उन्होंने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है, जिसके बाद उन्होंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है. 

वहीं, अब अक्षय कुमार की फिल्म 'राम सेतु' में काम करने के लिए आने वाले 45 जूनियर आर्टिस्ट कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. बताया जा  रहा है कि मुंबई के मड आइलैंड में सोमवार यानी 5 अप्रैल को 100 लोगों की एक टीम फिल्म 'राम सेतु' के सेट पर पहुंचने वाली थी. लेकिन फिल्म के प्रोड्यूसर ने सभी का कोरोना जांच कराने का निर्णय लिया. 

सभी 100 लोगों ने कोरोना टेस्ट कराया , जिसमें से 45 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. प्रोड्यूसर के इस एक कदम में कोरोना का संक्रमण फैलने से रोक दिया.  FWICE के जनरल सेक्रेटरी अशोक दुबे ने बताया कि 'फिल्म राम सेतु की टीम पूरी तरह से सावधानी बरत रही है. यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे जूनियर आर्टिस्ट एसोसिएशन के 45 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. सभी को क्वॉरंटीन कर दिया गया है.' इसके बाद अब फिल्म की शूटिंग 14 दिनों के लिए रोक दी गई है.