अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
14-Dec-2022 05:36 PM
DESK: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान पर बवाल शुरू हो गया है। शाहरुख के फैन्स लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का पहला गाना रिलीज होते ही हंगामा शुरू हो गया है। यहां तक की फिल्म को बैन करने की भी मांग उठने लगी है। फिल्म पठान के इस गाने में दीपिका के कपड़ों और कुछ सीन्स पर आपत्ति जताते हुए पठान को सोशल मीडिया पर बायकॉट करने की मांग हो रही है।
फैंस की तड़प को देखते हुए पठान के मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना बेशर्म रंग रिलीज किया है। इस गाने में दीपिका पादुकोण के सेंशुअस लुक और शाहरुख संग उनकी इंटेंस केमिस्ट्री पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई है। मध्य प्रदेश के मंत्री ने चेतावनी दी है कि अगर फिल्म में दीपिका के कपड़े और कुछ सीन्स को बदला नहीं गया तो वो अपने राज्य में फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे।
मध्य प्रदेश के मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि फिल्म के गाने में टुकड़े-टुकड़े गैंग की समर्थक अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की वेशभूषा काफी आपत्तिजनक है और गाना दूषित मानसिकता के साथ फिल्माया गया है। गाने के दृश्यों और वेशभूषा को ठीक किया जाए नहीं तो फिल्म को मध्य प्रदेश में अनुमति दी जाए या नहीं दी जाए, इसपर विचार करना होगा।
फिल्म के इस गाने के एक सीन में दीपिका ने केसरी रंग की बिकिनी पहनी हुई है। दीपिका के रिवीलिंग कपड़ों के साथ उनकी बिकिनी के केसरी रंग पर हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज ने भी आपत्ति जताई है। उनका कहा है कि पठान फिल्म में भगवा रंग का अपमान किया गया है और भगवा के अपमान को हिंदुस्तान बिल्कुल नहीं सहेगा। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि जिस भगवा ने पूरे देश और दुनिया को दिशा देने का काम किया उसे बेशर्म रंग कहा जा रहा है।
बता दें कि पठान का गाना बेशर्म रंग रिलीज होते ही दर्शक सोशल मीडिया पर दो गुटों में बंट गए हैं। शाहरुख और दीपिका के फैंस को उनका बोल्ड अवतार किलर लग रहा है, तो वहीं कई लोग इसपर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। ट्विटर पर #BoycottPathaan ट्रेंड कर रहा है। यूजर्स का कहना है कि दीपिका को भगवा रंग के कपड़े पहनाकर गाने का नाम बेशर्म रंग रख दिया है, इसे बिल्कुल स्वीकार नहीं किया जाएगा।