CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, चचेरे भाई पर हत्या का आरोप बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट ‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?
04-Jun-2020 01:28 PM
DESK : बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्देशक और लेखक बासु चटर्जी का 90 साल की उम्र में आज निधन हो गया. मिली जानकारी के अनुसार मुंबई के सांताक्रूज स्थित अपने घर पर उन्होंने अंतिम सांस ली.
बताया जाता है कि वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उन्हें डायबीटीज और हाई हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित थे. गुरुवार सुबह 8.30 बजे नींद में उनका निधन हो गया. बासु चटर्जी के निधन की जानकारी फिल्ममेकर अशोक पंडित ने दी है. उन्होंने बताया कि उम्र संबंधी बीमारियों के चलते बासु दा का निधन हुआ है और आज दोपहर 2.00 बजे सांताक्रूज के शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.
बासु दा ने दूरदर्शन के लिए ब्योमकेश बख्शी, रजनीगंधा जैसे बेहद लोकप्रिय सीरियल्स का भी निर्देशन किया था. इसके साथ ही 70 व 80 के दशक में हिंदी सिनेमा को वास्तविकता के धरातल लाने की कोशिशों के दौरान उन्होने चित्तचोर, रजनी, बातों बातों में, उस पार, छोटी सी बात, खट्टा-मीठा, पिया का घर, चक्रव्यूह, शौकीन, रुका हुआ फैसला, जीना यहां, प्रियतमा, स्वामी, अपने पराये, एक रुका हुआ फैसला जैसी कई फिल्मों का निर्देशन किया और हिंदी सिनेमा की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान कायम की.