बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप
07-Jul-2021 07:53 AM
DESK : भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकार और सिने अभिनेता दिलीप कुमार का निधन हो गया है। 98 साल की उम्र में दिलीप कुमार ने आज सुबह 7:30 बजे अंतिम सांस ली है। मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। दिलीप कुमार की तबीयत पिछले 2 साल से लगातार खराब चल रही थी। 29 जून को उन्हें एक बार फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज सुबह अचानक उन्होंने दम तोड़ दिया हालांकि दिलीप कुमार की पत्नी अभिनेत्री सायरा बानो ने मंगलवार को यह ट्वीट करके बताया था कि दिलीप साहब की तबीयत में सुधार हो रहा है।
अविभाजित भारत के पाकिस्तान वाले इलाके में दिलीप कुमार का जन्म हुआ था। हिंदी सिनेमा में आने के बाद दिलीप कुमार ने अपनी एक अलग पहचान बनाई। बॉलीवुड में उन्हें ट्रेजेडी किंग के नाम से जाना जाता था। साल 1998 में उन्होंने आखिरी बार हिंदी सिनेमा में काम किया।