ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / movies / Sonu Sood News:सोनू सूद की बढ़ी मुसीबत, जारी हो गया अरेस्ट वारंट, जानिए...

Sonu Sood News:सोनू सूद की बढ़ी मुसीबत, जारी हो गया अरेस्ट वारंट, जानिए कहां का और क्या मामला?

Sonu Sood News: : सोनू सूद के खिलाफ लुधियाना की अदालत ने धोखाधड़ी मामले में गवाही न देने पर अरेस्ट वारंट जारी किया है. वकील राजेश खन्ना ने 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है.

07-Feb-2025 07:48 AM

By First Bihar

Sonu Sood News: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। अब सोनू सूद के खिलाफ धोखाधड़ी के एक मामले में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। वकील राजेश खन्ना द्वारा दायर एक मामले के संबंध में सूद को समन जारी किया गया था, जिसमें मोहित शुक्ला नाम के एक व्यक्ति पर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था।


दरअसल, सोनू सूद को कोर्ट में 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में गवाही देने के लिए बार-बार समन भेजे गए, पर वह एक बार भी नहीं पहुंचे। इसी को लेकर अब उनकी गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया है। दरअसल, लुधियाना के वकील खन्ना ने आरोप लगाया था कि मोहित शुक्ला ने उन्हें नकली रिजिका सिक्के में निवेश करने का लालच दिया था और सोनू को इस मामले में गवाही देनी थी।


लुधियाना की न्यायिक मजिस्ट्रेट रमनप्रीत कौर ने वारंट जारी किया है। वारंट मुंबई के अंधेरी पश्चिम में ओशिवारा पुलिस स्टेशन को भेजा गया है, जिसमें उन्हें अभिनेता को गिरफ्तार करने और अदालत में पेश करने का निर्देश दिया गया है। मजिस्ट्रेट की अदालत के आदेश में कहा गया है, "सोनू सूद को कई बार समन भेजे गए, जिसकी उन्हें जानकारी भी हुई, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए। लुधियाना अदालत ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन, अंधेरी वेस्ट, मुंबई के प्रभारी अधिकारी को सोनू सूद को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।


आदेश के मुताबिक, ‘सोनू सूद ((पिता/पत्नी/बेटी का नाम), निवासी मकान नंबर 605/606 कैसाब्लांका अपार्टमेंट) को समन या वारंट जारी किया गया था, मगर वह अदालत में उपस्थित होने में विफल रहे हैं। आपको (पुलिस) सोनू सूद को गिरफ्तार करने और अदालत के सामने पेश करने का आदेश दिया जाता है। सोनू एक बार भी गवाही देने के लिए कोर्ट में नहीं पहुंचे। इसी को देखते हुए अब कोर्ट ने सोनू के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 10 फरवरी को होगी। बता दें कि अभी तक एक्टर या उनकी टीम की तरफ से इस मामले में कोई बयान जारी नहीं किया गया।