ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी

Home / movies / एक विवाह ऐसा भी.. न निकाह न मराठी रीति रिवाज, सिर्फ वादे करके...

एक विवाह ऐसा भी.. न निकाह न मराठी रीति रिवाज, सिर्फ वादे करके रिश्तों में बंधेंगे फरहान अख्तर और शिबानी

19-Feb-2022 02:22 PM

DESK : गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर के बेटे और बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर की आज शादी है. फरहान अख्तर अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर से शादी के बंधन में बंध रहे हैं. दोनों की शादी मुंबई के खंडाला स्थित उनके फार्महाउस में हो रही है. यह शादी काफी चर्चा में है क्योंकि इस शादी को बहुत सिंपल रखा गया गया है. और सबसे खास है कि इस शादी में कोई धार्मिक रीति रिवाज नहीं हो रहे हैं.


बताया जा रहा है कि फरहान और शिबानी मुस्लिम रीति के अनुसार निकाह या महाराष्ट्रियन शादी नहीं करेंगे. 17 फरवरी को फरहान और शिबानी की हल्दी सेरेमनी हुई, जिसे पूरी तरह प्राइवेट रखने की कोशिश की गई. फरहान और शिबानी की शादी को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं. कुछ लोगों ने दावा किया है कि दोनों निकाह पढ़ेंगे. साथ ही कहा ये भी जा रहा है कि दोनों मराठी रीति-रिवाज में शादी कर सकते हैं. 


लेकिन अब इन सबके बीच दोनों की शादी से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है. दरअसल, यह शादी एक vow सेरेमनी होगी. दोनों ने एक दूसरे के लिए कुछ vows (वचन) लिखे हैं जो वह एक दूसरे के लिए पढ़ेंगे. शिबानी और फरहान बेहद ही सिंपल शादी चाहते हैं.


करीबी सूत्र ने आगे ये भी बताया कि दोनों में से एक मुस्लिम हैं और एक हिंदू हैं. इसी वजह से वह नहीं चाहते कि दोनों में से भी कोई एक-दूसरे की धार्मिक परंपराओं को मानने के लिए मजबूर हो. इसी वजह से दोनों ने अपनी मन्नतें लिख ली हैं, जिसे वह आज शादी वाले दिन पढ़ेंगे. शिबानी और फरहान को जानने वाले लोग ये भी अच्छे से जानते हैं कि दोनों का प्यार धार्मिक परंपरा से ऊपर है. इसी वजह से दोनों ने एक-दूसरे को पूरी आजादी दी है.


news image


फरहान और शिबानी एक दूसरे को 2018 से डेट कर रहे हैं. दोनों की मुलाकात एक इवेंट में हुई थी. शिबानी का रिश्ता फरहान की बेटियों और परिवार से काफी अच्छा है. फरहान को भी शिबानी का परिवार पसंद करता है.