ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / movies / Entertainment News: सिनेमा प्रेमियों के लिए खुशखबरी, अब सिर्फ 99 रुपये में देखें...

Entertainment News: सिनेमा प्रेमियों के लिए खुशखबरी, अब सिर्फ 99 रुपये में देखें मल्टीप्लेक्स में फिल्म; जानें कैसे मिलेगा ये शानदार ऑफर

09-Apr-2025 07:09 PM

By First Bihar

Entertainment News: अगर आप भी फिल्मों के दीवाने हैं और थिएटर में बैठकर मूवी देखने का शौक रखते हैं, तो यह खबर आपके लिए किसी शानदार गिफ्ट से कम नहीं है। अब हर मंगलवार को आप सिर्फ 99 रुपये में थिएटर में जाकर अपनी पसंदीदा फिल्म देख सकते हैं। इस “ब्लॉकबस्टर ट्यूजडे” में सभी फिल्मों की टिकट्स 99 रुपए से 149 रुपए में मिलेगा। यह खास ऑफर बीते दिन मंगलवार यानी 8 अप्रैल से ही शुरू हो गया है।


पीवीआर और आईनॉक्स का धमाकेदार ऑफर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, देश की प्रमुख मल्टीप्लेक्स चेन पीवीआर और आईनॉक्स ने 'ब्लॉकबस्टर ट्यूसडे' के नाम से एक शानदार स्कीम लॉन्च की है। इस ऑफर के तहत सिनेमा प्रेमियों को हर मंगलवार को मूवी टिकट्स बेहद सस्ते में मिलेंगे, जिससे दर्शकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। वहीं, पीवीआर आईनॉक्स की इस शुरुआत में IMAX, 3D, 4DX और ScreenX जैसे प्रीमियम फॉर्मेट पर भी छूट मिलेगी।


क्या है खास ऑफर?

इस खास ऑफर के तहत हर मंगलवार को मूवी टिकट्स की कीमत सिर्फ 99 रुपये से लेकर 149 रुपये तक होगी। खास बात यह है कि यह ऑफर न केवल नॉर्मल स्क्रीन पर लागू होगा, बल्कि आईमैक्स (IMAX), 3डी, 4डीएक्स और स्क्रीनएक्स जैसे हाई-टेक फॉर्मेट्स पर भी लागू होगा। इसका मतलब है कि अब आप महंगे प्रीमियम फॉर्मेट्स का अनुभव भी बेहद किफायती कीमत पर कर सकते हैं।


वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह ऑफर देशभर के 300 से ज्यादा शहरों में उपलब्ध है। यदि आपके शहर में पीवीआर या आईनॉक्स का सिनेमाघर है, तो आप भी इस शानदार ऑफर का लाभ उठा सकते हैं और हर मंगलवार को फिल्म देखने का मजा ले सकते हैं।


फूड आइटम्स पर भी मिलेगा खास ऑफर

यह खास स्कीम 8 अप्रैल 2025 (मंगलवार) से लागू हो चुकी है, और अब हर हफ्ते सिनेमा प्रेमियों को एक बार सस्ती टिकट्स पर फिल्म देखने का मौका मिलेगा। इसके अलावा, पीवीआर और आईनॉक्स न केवल टिकट्स पर छूट दे रहे हैं, बल्कि स्पेशल फूड आइटम्स पर भी कई आकर्षक ऑफर्स मिल रहे हैं। अब आप अपनी पसंदीदा फिल्म के साथ साथ स्वादिष्ट खाने का भी आनंद ले सकते हैं।


कैसे करें बुकिंग?

इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपको पीवीआर या आईनॉक्स की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाकर अपने नजदीकी सिनेमाघर में मंगलवार के शो की बुकिंग करनी होगी। ध्यान रखें कि यह ऑफर सीमित सीट्स पर ही उपलब्ध है, इसलिए जल्दी बुकिंग करें और इस धमाकेदार ऑफर का लाभ उठाएं। अब हर मंगलवार को थिएटर में फिल्म देखना सस्ता और मजेदार हो गया है