मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म!
13-Dec-2024 12:52 PM
By First Bihar
DESK : साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार और पुष्पा फेम एक्टर अल्लू अर्जुन को अरेस्ट कर लिया है। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को हैदराबाद के संध्या थिएटर में मची भगदड़ में हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिल्म ‘पुष्पा-2’ और खुद अल्लू अर्जुन की पॉपुलैरिटी इतनी ज्यादा है कि लोग उनकी एक झलक देखने को आतुर रहते हैं।
फिल्म पुष्पा 2 की पेड प्रीव्यू के दौरान अल्लू अर्जुन संध्या थिएटर पहुंचे थे, जहां एक्टर को देख फैंस बेकाबू हो गये थे और जिसके चलते फिल्म देखने आई एक महिला की मौत हो गई थी और उसका बच्चा बुरी तरह घायल हो गया था। वहीं, इस केस से निपटने के लिए अल्लू् अर्जुन ने तेलंगाना हाईकोर्ट का रुख किया था।
अल्लू अपने फिल्म का प्रमोशन करने अलग-अलग जा रहे थे और इसी क्रम में वो संध्या थिएटर भी पहुंचे थे। शायद उन्हें अंदाजा भी नहीं रहा होगा कि यहां इतनी भीड़ हो जाएगी। लेकिन यहां बेतहाशा भीड़ उमड़ पड़ी, जिसके कारण यह दुखद घटना हो गई। हालांकि,हादसे के बाद से ही अल्लू अर्जुन पीड़ित परिवार को सपोर्ट कर रहे हैं। उन्होंने इस हादसे पर दुख भी जताया और पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद और इलाज का वादा भी किया।अल्लू अर्जुन ने परिवार को 25 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया था।
गौरतलब हो कि, हैदराबाद के संध्या थिएटर में पुष्पा-2 की स्क्रीनिंग के दौरान मची भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई। इस घटना पर पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मामले को खारिज करने की मांग करते हुए हीरो अल्लू अर्जुन ने 11 दिसंबर को हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उनके आगमन के कारण मची भगदड़ में उनकी पत्नी रेवती की मृत्यु हो गई। अल्लू अर्जुन ने अपनी बेटी और बेटे की गंभीर चोटों के संबंध में एम भास्कर द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर चिक्कडपल्ली पुलिस द्वारा लिखी गई एफआईआर को खारिज करने के लिए याचिका दायर की है।