ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड

Home / movies / एकता कपूर ने गरीबों में बांटा केला, लोग बोले- इससे अच्छा कुछ नहीं...

एकता कपूर ने गरीबों में बांटा केला, लोग बोले- इससे अच्छा कुछ नहीं देती

25-Feb-2020 04:33 PM

DESK : सोशल मीडिया पर आये दिन कोई ना कोई सेलिब्रिटी किसी ना किसी कारण से ट्रोल होते रहता है. बालाजी टेलीफिल्म्स की मालकिन एकता कपूर एक बार फिर से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही है. इस बार ट्रोल होने की वजह कोई फिल्म या सीरियल नहीं है, बल्कि उनके दान-पुण्य करने के तरीके को लेकर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे है.


दरअसल एकता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वो एक मंदिर के बहार बैठे गरीबों को केला दान करती दिख रही है. पर इस वीडियो में वो उन भिखारियों के हाथ में ऊपर से ही केला छोड़ दे रही है ताकि उनका हाथ, उन गरीबों के हाथ को ना छू सके. इस तरह से दान करने की वजह से एक केला जमीन पर भी गिर जाता है. दान करने का यह तरीका लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया और वो उन्हें ट्रोल करने लगे.


एक यूजर ने एकता को पैसे से बड़ी और मन की छोटी बताया. वहीं एक यूजर ने लिखा की वो केले फेंक क्यों रही है, दया भावना के बिना किए गए दान का कोई महत्त्व नहीं होता है. वही एक अन्य यूजर ने अपना गुस्सा निकालते हुए यहाँ तक लिख दिया की- वो वाकई केले उन पर फेंक रही है. जैसे आप कुत्ते को बिस्किट देते हो.. फेंक कर. कोई तमीज ही नहीं है. वो भी इंसान है. हम तो जानवरों को भी अच्छे से ट्रीट करते हैं.