ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी

Home / movies / दुर्गा पूजा के मौके पर नुसरत जहां के सिन्दूर लगाने पर देवबंदी उलेमा...

दुर्गा पूजा के मौके पर नुसरत जहां के सिन्दूर लगाने पर देवबंदी उलेमा हुए नाराज, कहा- नुसरत बदल ले अपना नाम

07-Oct-2019 04:36 PM

KOLKATA: TMC की  सांसद और बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहां हर बार किसी ना किसी कारण से विवादों में घिरी रहती है. कभी अपने ड्रेस को लेकर तो कभी फोटोज को लेकर लेकिन इस बार मामला  थोड़ा अलग है. बता दें नुसरत जहां दुर्गा पूजा के अवसर पर कोलकाता के एक पंडाल में अपने पति निखिल जैन के साथ डांस करते हुए दिखाई दी. नुसरत पूरी तरह से बंगाली लुक में नजर आ रही थी और इस लुक में वो बेहद ही खुबसूरत लग रही थी. लाल साड़ी, हाथों में चूड़ियां और माथे में लाल सिन्दूर उनके लुक में चार चांद लगा रखा था.

वही, जहां एक तरफ नुसरत का ये अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा था. तो दूसरी तरफ उनका लाल सिन्दूर लगाना किसी को नाराज भी कर दिया. जी हा देवबंदी उलेमा एक बार फिर से नाराज हो गए हैं. नुसरत जहां के सिन्दूर लगाने को लेकर देवबंदी उलेमा ने एक बार फिर से नुसरत जहां पर तंज कसा है. उलेमा का कहना कि अगर नुसरत जहां को गैर मजहबी काम करने हैं तो वह अपना नाम बदल सकती हैं.

उलेमा के मुताबिक नुसरत जहां गैर मजहबी काम करती रहती है. इस्लाम में अल्लाह के अलावा किसी और की इबादत करना हराम माना गया है. देवबंदी उलेमा ने कहा कि नुसरत जहां ने ऐसा पहली बार नहीं किया है. इससे पहले भी कई गैर मजहबी काम कर चुकी हैं. अगर नुसरत जहां को गैर-मजहबी काम करने हैं तो नुसरत जहां अपना नाम बदल लें, इस तरह के अमल करने से इस्लाम व मुसलमानों की तौहीन कर रही हैं.