ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / movies / ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती को समन, खुद NCB के अधिकारी लेकर पहुंचे...

ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती को समन, खुद NCB के अधिकारी लेकर पहुंचे घर

06-Sep-2020 08:40 AM

MUMBAI: इस वक्त की बड़ी खबर सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर मुंबई से आ रही है, ड्रग्स मामले की जांच कर रही एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती को समन दिया है. खुद एनसीबी के अधिकारी समन लेकर रिया के घर पहुंचे हैं. ऐसे में अब कोई बहाना का जगह नहीं बचता है कि समन नहीं मिला है. 

रिया ने कहा-जान को खतरा

बताया जा रहा है कि आज सुबह 10.30 बजे रिया चक्रवर्ती एनसीबी के दफ्तर पहुंचेंगी. इस दौरान रिया से पूछताछ होगी. एनसीबी के साथ मुंबई पुलिस की भारी भरकम टीम रिया के घर पहुंची है. रिया ने पहले बताया था कि उनकी जान को खतरा है और उसी को ध्यान में रखकर मुंबई पुलिस की टीम पहुंची है. रिया को एनसीबी की टीम समन देने गई है. एनसीबी की टीम की अगवाई आज मुंबई के एनसीबी चीफ समीर वानखेड़े कर रहे हैं. इससे पहले रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती को टीम गिरफ्तार कर चुकी है. 

शौविक-मिरांडा हो चुके हैं गिरफ्तार

ड्रग्स मामले में शौविक और सैमुअल से एनसीबी की टीम ने पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया था. इके अलावे एनसीबी की टीम दीपेश सावंत को भी गिरफ्तार कर चुकी है. एनसीबी की शौविक से पूछताछ के बाद जो खुलासा हुआ है कि उसके मुताबिक रिया के कहने पर वो ड्रग्स खरीदता था. 

रिया-शौविक के कई सामान सील

एनसीबी की टीम ने रिया चक्रवर्ती के घर पर 4 घंटे तक छापेमारी की थी. इस दौरान एक-एक समाना का सर्च किया है. रिया के मोबाइल से लेकर कार तक छानबीन की गई. यही नहीं एनसीबी की टीम ने रिया का मोबाइल और शौविक का लैपटॉप समेत कई समान को सील कर अपने साथ ले गई थी. छापेमारी के बारे में बताया जा रहा है कि रिया के घर को अच्छे से टीम ने खंगाला. मोबाइल, लैपटॉप, हार्ड डिस्क के साथ रिया और शौविक की कार की भी तलाशी ली. रिया के घर से फोन और बाकी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सीज किया गया था. छापेमारी टीम में 8 अधिकारी शामिल थे. खुद छापेमारी में एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर केपीएस मल्होत्रा भी शामिल थे. 


मां को छोड़ पूरी फैमिली का है ड्रग्स कनेक्शन

रिया की मां को छोड़ फैमिली के सभी लोगों का ड्रग्स कनेक्शन अब तक सामने आ चुका है.रिया, शौविक और पिता इंद्रजीत के बारे में खुलासा हो चुका है लेकिन घर में तलाशी के दौरान ड्रग्स नहीं मिला था. टीम ने दोनों की कार की भी जांच की, लेकिन कुछ नहीं मिला. छापेमारी के बाद शौविक को टीम अपने साथ ऑफिस लेकर गई है. रिया के भाई शोविक, सैमुअल मिरांडा, ड्रग्स पैडलर जैद और बाशित को आमने सामने बैठाकर भी पूछताछ की थी.