ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा

Home / movies / ड्रग्स केस में अब सामने आ रहा है तीन एक्‍टर्स का नाम,...

ड्रग्स केस में अब सामने आ रहा है तीन एक्‍टर्स का नाम, जल्द बुला सकती है NCB

30-Sep-2020 01:00 PM

DESK :  एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती के जरिये बॉलीवुड का ड्रग्स कनेक्शन सामने आने के बाद एनसीबी ने बड़ी करवाई करते हुए बी-टाउन की तीन बड़ी हीरोइनों से पूछताछ की जिसमे कई तरह की बातें सैम ने निकल कर आई हैं. लेकिन इसी केस में जांच को आगे बढ़ाते हुए अब एनसीबी के रडार पर बॉलीवुड के तीन बड़े हीरो के नाम शामिल हैं.   

मिली जानकारी के अनुसार ये तीनो बॉलीवुड के सुपर स्टार हैं. हालांकि अभी इन तीनों एक्टर्स के नामों का खुलासा नहीं हुआ है. लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इनके नाम S, R, A से शुरू होते हैं. फिलहाल एनसीबी इन एक्टर्स पूछताछ के लिए बुलाने से पहले पुक्ता सुबूत इक्कठा करने में लगी है. ताकि पुक्ता एविडेंस के साथ इनसे सवाल जवाब किया जा सके. इन एक्टर्स को लेकर एनसीबी को कुछ इनपुट्स मिले थे जिसके बाद जांच इस दिशा में की जाने लगी है. 

इससे पहले मुंबई में छापेमारी कर कई ड्रग्स पेड्लर्स को गिरफ्तार किया गया था जिनके तार रिया चक्रवर्ती से जुड़े हुए थे. इसी कड़ी को पकड़ एनसीबी बी-टाउन की बड़ी हिरोइन दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर से पहले ही पूछताछ कर चुकी है. साथ ही तीनों के फोन जब्त कर डिलीटेड  डेटा को रिट्रीव किया जा रहा है. इन एक्ट्रेसेसेज के फोन से एजेंसी को काफी मदद मिलने की उम्मीद है साथ ही भविष्य में कई नए नाम उजागर हो सकते हैं.