खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
01-Sep-2021 04:03 PM
DESK: दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार की पत्नी और एक्ट्रेस सायरा बानो की तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। ब्लड प्रेशर नॉर्मल नहीं होने के कारण उन्हें आईसीयू में रखा गया है।
यह भी बताया जा रहा है कि दिलीप कुमार के निधन की वजह से सायरा बानो विगत कई दिनों से सदमें में थीं। दिलीप साहब को याद कर अक्सर वह भावुक हो जाया करती थीं और जिसका असर उनकी सेहत पर पड़ा। 77 वर्षीय सायरा बानो का ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल बढ़ गया है जिस कारण उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही है।
तबीयत में सुधार नहीं होने के कारण आज उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।गौरतलब है कि 7 जुलाई को दिलीप कुमार का निधन हो गया था। उनके निधन के बाद से सायरा बानो बिल्कुल अकेली पड़ गई हैं और भावनात्मक रूप से टूट गई। इस दौरान सायरा बीमार रहने लगी।
सायरा बानो की तबीयत खराब होने की खबर जैसे ही उनके फैंस को लगी वे सायरा बानो के जल्द ठीक होने की कामना करने लगे। सोशल मीडिया के सहारे लोग उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।