पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत महनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 लीटर देसी शराब नष्ट, अवैध भट्ठियां भी ध्वस्त Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत
11-Apr-2020 04:42 PM
DESK : लॉकडाउन की वजह से लोग सारा समय अपने घर में ही गुजार रहे हैं. क्या आम क्या खास सब लोग अपने-अपने घरों में बंद हैं. कई लोग इस टाइम का उपयोग नई चीजें सिखने में कर रहे हैं. इसी क्रम में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह का भी नाम आता है.

दोनों लॉकडाउन के टाइम को भरपूर एंजॉय कर रहे हैं. दोनों अलग-अलग डिशेज की रेसिपीज शेयर करते रहते हैं. इस बीच दीपिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बीमारी हाइपरसोमनिया के बारे में पोस्ट किया है.

दीपिका ने पोस्ट में खुद को और अपने पति रणवीर सिंह को टैग किया है. पोस्ट में दीपिका ने इस बीमारी के बारे में पूरी डिटेल शेयर की है.

दीपिका ने जो शेयर किया है उसमें लिखा है कि 'हाइपरसोमनिया ऐसी कंडीशन है जिसमें इंसान 12-15 घंटे की नींद लेने के बाद भी थकान महसूस करता है.' इसी के साथ दीपिका ने नीचे लिखा- 'यह तो जाना-पहचाना सा है'. दीपिका के इस इंस्टा स्टोरी पर रणवीर सिंह ने फनी रिएक्शन दिया है. रणवीर सिंह ने अपनी एक GIF इस स्टोरी पर शेयर की जो दीपिका का मजाक उड़ा रहा है.
