ब्रेकिंग न्यूज़

पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत महनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 लीटर देसी शराब नष्ट, अवैध भट्ठियां भी ध्वस्त Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत

Home / movies / कोरोना वायरस की चपेट में आई ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, अस्पताल में भर्ती

कोरोना वायरस की चपेट में आई ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, अस्पताल में भर्ती

07-Apr-2020 09:15 AM

DESK : हॉलीवुड में कोरोना के संक्रमण से कई स्टार के मौत के बाद अब बॉलीवुड में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है. शाहरूख खान के करीबी दोस्त और जाने-माने फिल्म निर्माता करीम मोरानी की दूसरी बेटी और  बॉलीवुड एक्ट्रेस जोया मोरानी भी कोरना पॉजिटिव पाईं गयी हैं. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 


जोया मोरानी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं और उन्होंने 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'ऑल्वेज कभी कभी' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था. बता दें कि करीम मोरानी की छोटी बेटी शज़ा मोरानी भी कोरोना पॉजिटिव पाईं गयी हैं. पहले जोया के टेस्ट रिपोर्ट में नेगटिव पाया गया था और उनकी बहन कोरोना पॉजिटिव पाईं गईं थी. जिसके बाद दुबारा जोया का टेस्ट किया गया जिसमें वे भी कोरोना पॉजिटिव मिलीं.  

दोनों को आइसोलेशन और डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है. बताया जा रहा है कि शजा मार्च के शुरुआत में श्रीलंका से लौटीं थीं. वहीं जोया बीच मार्च में राजस्थान से लौटीं थीं. जोया ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2007 में फिल्म 'ओम शांति ओम' और बाद में 'हल्ला बोल' में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की थी.