ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी

Home / movies / कोरोना से मशहूर बॉलीवुड एक्टर की मौत, कई दिग्गजों ने जताया शोक

कोरोना से मशहूर बॉलीवुड एक्टर की मौत, कई दिग्गजों ने जताया शोक

01-May-2021 12:40 PM

DESK : देश भर में कोरोना ने हाहाकार मचा रखा है. मौत के आंकड़े भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं. इसी बीच बॉलीवुड और टेलीविज़न जगत से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां एक्टर बिक्रमजीत कंवरपाल का कोरोना से निधन हो गया है. वह 52 साल के थे. बिक्रमजीत कंवरपाल एक एक्टर बनने से पहले आर्मी के अफसर रह चुके थे.


उन्होंने आर्मी से रिटायर होने के बाद साल 2003 में अपना एक्टिंग डेब्यू किया था.बिक्रमजीत कंवरपाल के निधन की खबर एक्टर अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर दी है.अशोक पंडित ने ट्वीट किया, 'आज सुबह कोरोना की वजह से मेजरबिक्रमजीत कंवरपाल के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ. एक रिटायर आर्मी अफसर, कंवरपाल ने कई फिल्मों और टीवी सीरियल में सपोर्टिंग रोल्स निभाए थे. उनके परिवार और करीबियों को मेरी संवेदनाएं.'


अशोक पंडित के अलावा एक्टर मनोज बाजपेयी, श्रिया पिलगांवकर, रोहित रॉय, नील नितिन मुकेश, कुबरा सैत सहित अन्य ने ट्वीट कर शोक जाता है. मनोज बाजपेयी ने लिखा, 'हे भगवान, कितना दुखद समाचार है. हम एक दूसरे को 14 सालों से जानते थे, 1971 फिल्म की शूटिंग पर हमारी पहचान हुई थी. बहुत हैरानी वाली खबर.'