ब्रेकिंग न्यूज़

सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा

Home / movies / कोरोना से फेमस भोजपुरी एक्ट्रेस का निधन, ‘छिछोरे’ फेम अभिनेत्री की भी मौत...

कोरोना से फेमस भोजपुरी एक्ट्रेस का निधन, ‘छिछोरे’ फेम अभिनेत्री की भी मौत

06-May-2021 11:29 AM

DESK : कोरोना महामारी की चपेट में आम और खास सभी आ रहे हैं. बीते दिनों फ़िल्मी जगत के कई सितारों की मौत कोरोना की वजह से हो चुकी है. ऐसे में दो और मशहूर एक्ट्रेस के निधन की खबर से फिल्म जगत में शोक की लहर देखने को मिल रही है. साउथ, भोजपुरी और बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी वेट्रन एक्ट्रेस श्रीपदा का कोरोना महामारी से निधन हो गया है. इनके साथ ही दिगवंत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘छिछोरे’ की को-स्टार रही अभिलाषा पाटिल का भी कोरोना से निधन हो गया है. 


बता दें कि 68 फिल्मों में काम कर चुकी श्रीपदा ने बॉलीवुड के अलावा भोजपुरी हिट फिल्म 'हम तो हो गई न तोहार' में भी काम किया है. इस फिल्म में श्रीपदा के साथ भोजपुरी के सुपरस्टार रवि किशन भी थे. श्रीपदा ने 1993 में एक टेलिविजन शो के लिए गेस्‍ट अपियरेंस भी दिया. उन्होंने फिल्म 'आग के शोले',  'बेवफा सनम' से लेकर जी टीवी के हॉरर सीरीज में काम किया है. श्रीप्रदाने 1989 में आई सुपरस्टार धर्मेंद्र और दिवंगत विनोद खन्ना की फिल्म 'बटवारा' में भी काम किया था. 


वहीं, अभिलाषा पाटिल के बारे में आपको दें कि वो कई बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं. इनमें 'छिछोरे', 'गुड न्यूज' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' समेत कई फिल्में शामिल हैं. इसके अलावा यह मराठी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस में शुमार की जाती थीं. अभिलाषा पाटिल 47 साल की थीं.कुछ समय पहले ही शूटिंग के लिए वाराणासी रवाना हुई थीं. वहां से आने के बाद उन्हें बुखार हुआ और वह कोविड-19 पॉजिटिव पाई गईं. तबीयत ज्यादा बिगड़ने के चलते उनका निधन हो गया. 


जानकारी हो कि इस साल कोरोना की चपेट में आने से कई मशहूर बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेस का निधन हो चुका है. कुछ ही दिन पहले बिक्रमजीत कंवरपाल का भी कोरोना की वजह से निधन हुआ था.