अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
09-May-2021 04:37 PM
DESK : मशहूर यूट्यूब इन्फ्लुएंसर और कई वेब सीरीज में काम कर चुके एक्टर राहुल वोहरा का आज कोरोना से निधन हो गया. वे लंबे वक्त से कोरोना वायरस से जिंदगी की जंग लड़ रहे थे. थिएटर डायरेक्टर और प्ले राइटर अरविंद गौर ने अपने फेसबुक पोस्ट में राहुल के निधन की खबर की पुष्टि की है.
आपको बता दें कि अपनी मौत से एक रात पहले उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर लोगों से मदद की अपील की थी. लेकिन इसके थोड़ी ही देर बाद उनकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद से ही राहुल की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी. इसी के चलते उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट लिखी थी और मदद की अपील की थी. उन्होंने अपने पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को टैग भी किया था.
राहुल वोहरा ने मरने से पहले फेसबुक पर लिखा, 'मुझे भी अच्छा ट्रीटमेंट मिल जाता तो मैं भी बच जाता. तुम्हारा राहुल वोहरा.' एक पेशेंट के तौर पर उन्होंने अपनी डिटेल्स इस पोस्ट में साझा की थीं. साथ ही उन्होंने लिखा, 'जल्द जन्म लूंगा और अच्छा काम करूंगा. अब हिम्मत हार चुका हूं.'
Mujhe bhi treatment acha mil jata, To main bhi bach jata tumhaara Irahul Vohra Name-Rahul Vohra Age -35 Hospital name...
Posted by Irahul Vohra on Saturday, 8 May 2021
आपको बता दें कि राहुल वोहरा उत्तराखंड के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक लोकप्रिय चेहरा थे. वह नेटफ्लिक्स की सीरीज अनफ्रीडम में नजर आए थे. राहुल के काम को खूब पसंद किया गया था और फैंस ने उनकी जमकर तारीफें भी की थीं.