ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च

Home / movies / कोरोना पॉजिटिव हुए एक्टर अक्षय कुमार, अनंत-राधिका की शादी में नहीं हो सकेंगे...

कोरोना पॉजिटिव हुए एक्टर अक्षय कुमार, अनंत-राधिका की शादी में नहीं हो सकेंगे शामिल

12-Jul-2024 02:36 PM

By First Bihar

DESK: देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की आज शादी हो रही है। इस शाही शादी में शामिल होने के लिए देश और विदेश से मेहमान मुंबई पहुंच चुके हैं। फिल्म जगत के बड़े कलाकार भी इस शादी का हिस्सा बन रहे हैं हालांकि इसी बीच खबर आ रही है कि एक्टर अक्षय कुमार अनंत-राधिका की शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे।


जानकारी के मुताबिक, अक्षय कुमार कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। पिछले दो तीन दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। कोविड के जांच के दौरान अक्षय कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय पिछले दो दिनों से ठीक महसूस नहीं कर रहे थे। जिसके बाद उन्होंने अपना टेस्ट कराया तो वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए।


कोविड19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और डॉक्टर्स के निर्देशों का पालन कर रहे हैं। अक्षय कुमार के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर ने फैंस को परेशान कर दिया है। अक्षय कुमार आज अनंत अंबानी की शादी में शामिल होने वाले थे लेकिन अब वह इस शादी शाही का हिस्सा नहीं बन सकेंगे।


बता दें कि इससे पहले अनंत राधिका की प्री वेडिंग सेरेमनी में शामिल होने के लिए अक्षय जामनगर गए थे। प्री- वेडिंग में सुबह तीन बजे तक वह डांस करते रह गए थे लेकिन अब उनके कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अनंत-राधिका की शाही शादी में उनकी कमी हर किसी को खलने वाली है। फैंस उनके जल्द से स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।