ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / movies / 'कुली नं 1' की जमकर हुई ट्रोलिंग पर आया वरुण का रिएक्शन, बोले-...

'कुली नं 1' की जमकर हुई ट्रोलिंग पर आया वरुण का रिएक्शन, बोले- मुझे फर्क नहीं पड़ता...

03-Jan-2021 11:12 AM

DESK : बॉलीवुड के तमाम सितारें आये दिन ट्रोलिंग का शिकार होते रहते हैं और अब ये एक आम बात हो चुकी है. कई सितारों को इन चीजों से फर्क नहीं पड़ता तो वहीं कई सितारें इससे काफी बौखला भी जाते हैं. हाल ही में 25 दिसंबर को बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और सारा अली खान स्टारर फिल्म 'कुली नं 1' रिलीज हुई थी. इसे ओटीटी प्लैटफॉर्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया था. आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर फिल्म को मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला. कुछ लोगों ने इस फिल्म को काफी पसंद किया और उन्हें यह फिल्म काफी एंटरटेनिंग भी लगी. तो वहीं, कुछ लोगों ने इसकी जमकर आलोचना की और काफी ट्रोल भी किया.  


वैसे एक्टर वरुण धवन के लिए अपनी फिल्मों पर लोगों का रिस्पॉन्स काफी मायने रखता है. हाल ही में फिल्म की आलोचना को लेकर वरुण धवन से बातचीत की गई, जिस पर एक्टर ने कहा कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि हर चीज तो हिट नहीं हो सकती है न.


मिली जानकारी के अनुसार वरुण धवन ने कहा, 'चीजें करना मुश्किल होता है. जिंदगी से भी कई चीजें बड़ी होती हैं. उन चीजों के प्रति आपके अंदर सहनशीलता होनी जरूरी होती है. मैं एंजॉय करता हूं. मेरे लिए एक फिल्म बनाना मतलब सभी को प्लीज करना होता है. जनता का रिएक्शन मेरे लिए काफी मायने रखता है.'


उन्होंने आगे कहा कि मैं फेक हो सकता हूं और कूल बनने की भी कोशिश कर सकता हूं, क्योंकि मेरी फिल्म ओटीटी पर है. यह मेरी ऑडियंस है और मैं इसी के लिए काम करता हूं. जो कोई कहता है कि मैं कूल नहीं हूं, क्योंकि मैं कई खराब फिल्में भी करता हूं तो ठीक है मैं कूल नहीं हूं और मुझे फर्क नहीं पड़ता है. आपको बता दें कि वरुण धवन की इस मूवी को उनके पिता डेविड धवन ने ही निर्देशित किया है. इसके अलावा ये फिल्म पूरी तरह से पुरानी 'कुली नं 1' की तरह ही है.