ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में महिला ने काटा लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट, बिहार के कटिहार जिले के लिए रवाना हुई पुलिस सिमराहा गोलीकांड में शामिल दो और शूटर गिरफ्तार, दो लाख में हुआ था सौदा पटना के करबिगहिया स्थित एक घर में लगी आग: लकवा ग्रस्त महिला की झुलसकर मौत, एक बुजुर्ग घायल 27 साल बाद थलपति विजय की पत्नी संगीता ने मांगा तलाक, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप बिहार पुलिस सप्ताह पर बगहा पुलिस केंद्र में लगा रक्तदान शिविर: कई पुलिस कर्मियों ने किया ब्लड डोनेट, कहा- रक्तदान महादान मुजफ्फरपुर में 12 लाख की कपड़ा चोरी का खुलासा, पूर्वी चंपारण से दुकानदार गिरफ्तार Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद बांका में ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का आयोजन, 132 युवाओं ने लिया भाग बिहारियों को बड़ी राहत: होली के लिए पहले दिन 51 बसों का हुआ परिचालन, तीन दिन में हजारों प्रवासी पहुंचे घर

‘The Conjuring: Last Rites’ मचाएगी ओटीटी पर खौफ, जानें कब होगी रिलीज?

The Conjuring Last Rites Release Date: पैट्रिक विल्सन और वेरा फार्मिगा की जोड़ी एक बार फिर डर का नया अध्याय लेकर लौट रही है। ‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ अब भारत में ओटीटी पर तहलका मचाने को तैयार हो गयी है। जाने कब और कहा होगी रिलीज़...

09-Oct-2025 12:08 PM

By First Bihar

The Conjuring Last Rites Release Date: पैट्रिक विल्सन और वेरा फार्मिगा की जोड़ी एक बार फिर डर का नया अध्याय लेकर लौट रही है। ‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ अब भारत में ओटीटी पर तहलका मचाने को तैयार हो गयी है। जाने कब और कहा होगी रिलीज़...


एड और लोरेन वॉरेन की डरावनी और सस्पेंस से भरी कहानी 'द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स' इस सीरीज की आखिरी फिल्म है। यह हॉरर ड्रामा 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था और बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुआ। फिल्म ने दुनियाभर में 458 मिलियन रुपये से ज्यादा कमाए, जिससे यह साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर फिल्म बन गई। भारत में भी इसने 100.98 करोड़ की कमाई की।अब यह फिल्म भारत में ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। पैट्रिक विल्सन और वेरा फार्मिगा स्टारर इस फिल्म को लेकर भारतीय दर्शकों में खासा उत्साह है।


कब और कहा होगी रिलीज़ 

विदेशों में यह फिल्म पहले ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है और वहां के दर्शक इसे Amazon Prime Video, Apple TV+ और Fandango पर $25 में किराए पर देख सकते हैं।भारत में अब इसके डिजिटल डेब्यू की तैयारी हो रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म जल्द ही प्राइम वीडियो और एप्पल टीवी जैसे पे-पर-व्यू ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज हो सकती है। जो दर्शक फिजिकल डिस्क जैसे Blu-ray या DVD पसंद करते हैं, उनके लिए यह फिल्म 25 नवंबर 2025 से उपलब्ध होगी। इसमें खास तौर पर फिल्म के पीछे के सीन और हटाए गए दृश्य भी देखने को मिलेंगे।


फिल्म की स्टारकास्ट और कहानी

इस फिल्म का निर्देशन माइकल चाव्स ने किया है, जिन्होंने इससे पहले 'The Conjuring: The Devil Made Me Do It' बनाई थी।

इसमें पैट्रिक विल्सन और वेरा फार्मिगा एक बार फिर एड और लोरेन वॉरेन के रूप में लौटे हैं।


इस आखिरी पार्ट में वॉरेन दंपत्ति एक खतरनाक आत्मा का सामना करते हैं, जो एक परिवार को परेशान कर रही होती है। ये मामला उनके विश्वास और हिम्मत की सबसे बड़ी परीक्षा बन जाता है। फिल्म में मिया टॉमलिंसन, बेन हार्डी, टोनी स्पेरा और स्टीव कूल्टर भी महत्वपूर्ण किरदारों में हैं। अगर आप भी डरावनी फिल्मों के शौकीन हैं, तो 'द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स' ओटीटी पर रिलीज होते ही देखना न भूलें।