बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
21-Feb-2025 09:16 PM
By First Bihar
Bhojpuri Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का विवादों से पुराना नाता रहा है। भोजपुरी कलाकारों के बीच कभी अफेयर तो कभी लव स्टोरी को लेकर विवाद सामने आते रहे हैं। इस बार मामला थोड़ा अलग है। इसबार विवाद एक भोजपुरी गानें को लेकर हुआ है, जिसके बाद भोजपुरी की दो बड़ी सिंगर आमने आमने आ गई हैं।
दरअसल, हाल के दिनों में यूट्यूब से लेकर रील तक धूम मचा रहे भोजपुरी सॉन्ग ‘छने छने बदले तहरो मिजाज’ गाने को लेकर दो बड़ी सिंगर के बीच विवाद हो गया है। भोजपुरी की मशहूर सिंह शिल्पी राज ने इस गाने के गाया है। शिल्पी राज पर इस गाने को चोरी करने का आरोप लगा है।
यूपी की देवरिया की रहने वाली शिल्पी राज ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को ऐसे कई गाने दिए हैं। शिल्पी राज के इस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है। इसी बीच सिंगर करीना पांडेय ने शिल्पी राज पर उनका गाना चोरी करने का आरोप लगाया है। करीना पांडेय ने दावा किया है कि यह गाना उनका है।
विवाद बढ़ता देख शिल्पी राज ने अपना पक्ष रखा है और कहा है कि यह गाना करीना पांडेय का नहीं है बल्कि नेहा सिंह राठौर का है। जिसे नेहा ने तीन चार साल पहले गाया था। शिल्पी राज द्वारा नेहा सिंह राठौर को क्रेडिट दिए जाने के बाद फिलहाल मामला शांत हो गया है।
बता दें कि शिल्पी राज पर गाना चोरी करने का आरोप लगाने वाली करीना पांडेय लोक गायिका हेमा पांडेय की बहन हैं। हेमा पांडेय अपनी दो बहनों करीना और सविता के साथ पारंपरिक गीत गाती हैं। तीनों बहनें पिछले कुछ समय से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।