दिल्ली में महिला ने काटा लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट, बिहार के कटिहार जिले के लिए रवाना हुई पुलिस सिमराहा गोलीकांड में शामिल दो और शूटर गिरफ्तार, दो लाख में हुआ था सौदा पटना के करबिगहिया स्थित एक घर में लगी आग: लकवा ग्रस्त महिला की झुलसकर मौत, एक बुजुर्ग घायल 27 साल बाद थलपति विजय की पत्नी संगीता ने मांगा तलाक, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप बिहार पुलिस सप्ताह पर बगहा पुलिस केंद्र में लगा रक्तदान शिविर: कई पुलिस कर्मियों ने किया ब्लड डोनेट, कहा- रक्तदान महादान मुजफ्फरपुर में 12 लाख की कपड़ा चोरी का खुलासा, पूर्वी चंपारण से दुकानदार गिरफ्तार Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद बांका में ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का आयोजन, 132 युवाओं ने लिया भाग बिहारियों को बड़ी राहत: होली के लिए पहले दिन 51 बसों का हुआ परिचालन, तीन दिन में हजारों प्रवासी पहुंचे घर
28-Apr-2025 07:55 PM
By First Bihar
Chhaava: ‘छावा’ बॉलीवुड की एक ऐसी फिल्म बन गई है जिसे अब सदियों तक याद रखा जाएगा. इस फिल्म में अभिनेता विकी कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया, और कमाल का निभाया. इस बात से तो हर वो व्यक्ति सहमत है, जिसने इस फिल्म को देखा है. कहा जा सकता है कि इस फिल्म ने विकी कौशल को हमेशा-हमेशा के लिए अमर कर दिया है.
फिल्म ने केवल भारत में 600 करोड़ की कमाई कर डाली. अगर विश्व भर के बॉक्स-ऑफिस पर इसकी कमाई की बात की जाए तो यह आंकड़ा 800 करोड़ के पार चला जाता है. इस फिल्म की सफलता से बॉलीवुड समेत पूरा देश गदगद है. अब इसकी सफलता के बारे में बात करते हुए बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक और एक्टर महेश मांजरेकर ने एक बड़ा बयान दे दिया है.
उनका कहना है कि “यदि विकी कौशल को यह लगता है कि लोग उनकी वजह से इस फिल्म को देखने सिनेमा हॉल आए तो यह सही नहीं है, लोग किरदार की वजह से फिल्म देखने आए. छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार ने लाखों लोगों को सिनेमा हॉल तक खींचा. अगर लोग विकी कौशल की वजह से फिल्म देखने आए होते तो इससे पहले की उनकी सभी फ़िल्में भी चलतीं. मगर ऐसा नहीं हुआ”.
आगे इस बारे में बात करते हुए महेश मांजरेकर ने यह भी कहा है कि “मैं गर्व से इस बात को कह सकता हूँ कि महाराष्ट्र ने बॉलीवुड को बचा लिया. इस फिल्म की सफलता का ज्यादातर श्रेय महाराष्ट्र को जाता है. विशेषकर पुणे और आसपास के इलाकों के लोगों को”. ज्ञात हो कि इन बातों के दौरान महेश मांजरेकर ने यह माना है कि छत्रपति संभाजी महाराज के रोल में विकी कौशल ने उम्दा अभिनय का प्रदर्शन किया, इस बात को झुठलाया नहीं जा सकता.