बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
21-Feb-2024 03:05 PM
By First Bihar
RANCHI: चर्चित चेक बाउंस मामले में अभिनेत्री अमीषा पटेल का बयान सीआरपीसी की धारा 313 के तहत कोर्ट में दर्ज होगा। रांची की कोर्ट ने बुधवार को इसको लेकर आदेश जारी किया। जेएमएफसी डीएन शुक्ला की अदालत में अमीषा पटेल और बिजनेस पार्टनर कुमार ग्रुमर का बयान दर्ज किया जाएगा।
दरअसल, एक्ट्रेसअमिषा पटेल परपर आरोप है कि उन्होंने फिल्म बनाने के नाम पर उसके मेकर अजय सिंह से ढाई करोड़ रुपये लिए थे। दोनों के बीच हुई डील के मुताबिक, फिल्म देसी मैजिक जून, 2018 में रिलीज होनी थी लेकिन जब फिल्म रिलीज नहीं हुई तो फिल्म मेकर अजय सिंह ने अमीषा पटेल से अपने पैसे वापस मांगे।
अमीषा ने काफी टालमटोल करने के बाद अजय सिंह को अक्टूबर, 2018 में दो चेक दिए, जो बाउंस कर गए। इसके बाद फिल्म मेकर अजय सिंह ने अमीषा पटेल के खिलाफ केस दर्ज कराया। अजय कुमार सिंह ने 17 नवंबर, 2018 को अभिनेत्री के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में शिकायत वाद दाखिल किया था।
सुनवाई के दौरान मध्यस्ता के लिए दोनों पक्षों के बीच समझौता की पेशकश हुई थी लेकिन दोनों पक्षों के बीच समझौता नहीं हो पाया। जिसके बाद अदालत ने अमीषा पटेल का बयान दर्ज करने के लिए 27 फरवरी की तिथि निर्धारित की है।