मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
24-Nov-2020 02:00 PM
DESK : कैंसर से जंग लड़ रहे साउथ के एक्टर थवासी का निधन हो गया. वो रजनिकांत के साथ भी काम कर चुके थे. कुछ दिन पहले ही उन्हें कैंसर डिटेक्ट हुआ था जिसके बाद उन्हें मदुरई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत बिगड़ती जा रही थी.
सोमवार को थवासी ने अंतिम सांस ली. थवासी के निधन के बाद तमिल फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है.बता दें कि पिछले हफ्ते थवासी का एक इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. जिसमें उन्होंने अपनी व्यथा बताते हुए लोगों से फाइनेंशियल मदद की गुहार लगाई थी.
थवासी का वीडियो वायरल होने के बाद उनकी मदद के लिए कई एक्टर आगे आए थे. थवासी पिछले 30 सालों से साउथ इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और कई सारी फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं. थावसी की आखिरी फिल्म रजनीकांत की Annaatthe थी, जो अभी तक रिलीज नहीं हुई है. थवासी ने अपने वीडियो में कहा था कि
'मैंने साल 1993 में आई फिल्म Kizhakku Cheemayile से लेकर रजनीकांत की फिल्म Annaatthe तक में काम किया था. मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं ऐसी बिमारी का शिकार हो जाऊंगा.'