बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम
29-Oct-2023 07:55 PM
By First Bihar
DESK : बॉलीवुड में कम ही ऐसी मूवीज बनती हैं, जो दर्शकों को एंटरटेनमेंट देने के साथ ही सोचने पर भी मजबूर कर दे। अब ऐसी ही फिल्मों की लिस्ट में वीनू विनोद चोपड़ा के निर्देशन में तैयार हुई फिल्म '12th Fail' भी शामिल है। इसे रिलीज हुए कुछ ही दिन बीते हैं इसके बाबजूद कई बड़ी फिल्मों की बॉक्स ऑफिस सक्सेस के बीच रिलीज हुई ये फिल्म हर दिन उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर रही है। दो दिनों की धमाकेदार कमाई के बाद फिल्म ने तीसरे दिन भी शानदार कलेक्शन किया है।
'12वीं फेल' आईपीएस मनोज कुमार शर्मा की जिंदगी पर आधारित फिल्म है। इसमें मनोज का रोल विक्रांत मेसी ने निभाया है। लोगों ने उनकी परफॉर्मेंस को पसंद किया है। इसके आलावा इस फिल्म में बिहार के एक एक्टर ने भी काम किया है जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है। लेकिन सिर्फ आर्टिस्ट का काम पसंद आना ही काफी नहीं होता। बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड भी मायने रखते हैं।
वहीं,फिल्म ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, पहले दिन 1.11 करोड़ और दूसरे दिन 2.50 करोड़ कमाने के बाद फिल्म ने तीसरे दिन 3.50 करोड़ कमाए हैं। इससे अब तक का टोटल कलेक्शन 7.11 करोड़ हो गया है। हालांकि, तीसरे दिन के आंकड़े पू्र्वानुमान के अनुसार हैं। इनमें फेरबदल संभव है।
उधर, '12वीं फेल' कंगना रनोट की 'तेजस' के साथ रिलीज की गई। दोनों मूवीज 27 अक्टूबर को रिलीज हुईं। ऐसे में जहां लोगों को उम्मीद थी कि कंगना की फिल्म के आगे विक्रांत की मूवी मात खा सकती है, हालात इसके उलट नजर आ रहे हैं। 'तेजस' के मुकाबले '12वीं फेल' ज्यादा पसंद की जा रही है।