बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग Bihar News : सड़क पर बवाल! बाइक टकराते ही भिड़े दो पक्ष, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी बिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तार Bihar Transport News: भ्रष्ट ESI-MVI की पोल खुलने के बाद बैचेन हो उठा परिवहन विभाग ! मोतिहारी-भोजपुर के बाद गोपालगंज में वसूली गैंग पर जबरदस्त प्रहार... भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश BIHAR BHUMI : मुंगेर जनसंवाद में फरियादी ने विजय सिन्हा के सामने लिया ताकतवर नेता का नाम, भड़के सिन्हा बोले- “मेरे बाबू जी भी गलत होंगे तो नहीं छोड़ूंगा” दिल्ली में रहकर बिहार की नौकरी: जांच में खुला बड़ा राज, 10 साल तक विभाग को लगाती रही चूना; अब जाल में फंसी शातिर शिक्षिका
22-May-2020 01:24 PM
DESK : फिल्म निर्माता बोनी कपूर की परेशानी और बढ़ गई है. उनके घर काम करने वाले दो और हाउस स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इसके साथ ही बोनी कपूर और उनकी बेटियां जान्हवी कपूर और खुशी कपूर की भी जांच रिपोर्ट आ गई है. बाकि के लोग कि टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है.
बता दें कि कुछ दिन पहले ही बोनी कपूर के अंधेरी स्थित लोखंडवाला इलाके के ग्रीन एकर्स कॉम्पलेक्स की इमारत वाले घर में उनका एक घरेलू नौकर कोरोना पॉजिटिव मिला था. जिसके बाद बोनी कपूर उनकी दोनों बेटियां जान्हवी कपूर और खुशी कपूर सहित घर में रहने वाले दूसरे लोगों का भी कोरोना टेस्ट कराया गया था. जिनमें से दो और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. वहीं बाकी के लोग सुरक्षित हैं.
खबर के मुताबिक 23 साल के घरेलू नौकर के कोराना पॉजिटिव पाये जाने के बाद घर के सभी लोगों ने खुद को क्वारेंटाइन कर लिया था. इसके बाद बोनी कपूर ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया था कि वो अपने बच्चों और दूसरे स्टाफ के साथ घर पर स्वस्थ व सकुशल हैं. जब से लॉकडाउन शुरू हुआ, वे कहीं बाहर भी नहीं निकले हैं.“बच्चे मेरे साथ ही हैं और वो सभी ठीक हैं. मेरे स्टाफ के अन्य सदस्य भी एकदम ठीक हैं. तत्काल रिस्पॉन्स के लिए हम महाराष्ट्र सरकार और बीएमसी के शुक्रगुजार हैं.”