ब्रेकिंग न्यूज़

UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

Home / movies / बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार को हुआ कोरोना, खुद को घर में ही किया...

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार को हुआ कोरोना, खुद को घर में ही किया क्वारंटीन

04-Apr-2021 09:52 AM

DESK : देश में कोरोना के मामलों में तेजी से इजाफा होता जा रहा है. महाराष्ट्र में कोरोना का सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिल रहा है. वहीं, अब इस संक्रमण की चपेट में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे भी आ चुके हैं. वहीं, बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार को भी कोरोना हो गया है. 2020 में लगे कोरोना लॉकडाउन के हटने के बाद से ही अक्षय लगातार शूटिंग कर रहे थे. 


अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी अक्षय कुमार ने खुद इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये साझा की है. अक्षय ने लिखा कि वह होम क्वारंटीन में हैं और जरूरी मेडिकल मदद ले रहे हैं. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- ''मैं सभी को बताना चाहता हूं कि आज सुबह मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है.''


उन्होंने आगे लिखा, ''सभी प्रोटोकाल्स को ध्यान में रखते हुए मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है. मैं होम क्वारंटीन में हूं और जरूरी मेडिकल मदद ले रहा हूं. मैं मेरे सम्पर्क में आने वाले सभी लोगों से अपना टेस्ट करवाने और ध्यान रखने का आग्रह करता हूं. जल्द ही एक्शन में वापस आऊंगा.'



आपको बता दें कि अक्षय कुमार के साथ और भी कई बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेस कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे हैं. बीते दिनों कार्तिक आर्यन, आमिर खान, परेश रावल, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर समेत कई लोगों की भी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.