ब्रेकिंग न्यूज़

PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

Home / movies / Sikandar Movie : “इस बार तूने हद पार कर दी है”.. बड़बोले समीक्षक...

Sikandar Movie : “इस बार तूने हद पार कर दी है”.. बड़बोले समीक्षक KRK को मारने ढूंढ रहे सलमान खान के फैंस, ये बयान बनी वजह

Sikandar Movie : के.आर.के इससे पहले भी सलमान खान का कई बार मजाक उड़ा चुका है. लेकिन इस बार तो इसने हद ही कर दी है.

24-Mar-2025 12:56 PM

By First Bihar

Sikandar Movie : जल्द ही सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘सिकंदर’ रिलीज होने जा रही है और इसे लेकर लगातार सोशल मीडिया पर चर्चाएं होती ही रहती हैं. अब खबरों के अनुसार एक बार फिर से खुद को दुनिया का नंबर एक क्रिटिक बताने वाले कमाल आर खान ने कुछ ऐसा कह दिया है कि भाई के फैंस आग बबूला हो उठे हैं.


भाई को कहता है बुढऊ

बता दें कि इससे पहले भी केआरके ने भाई को ‘बुढऊ’ और ना जाने क्या-क्या कहा है. फिल्म ‘सिकंदर’ को यह इंसान ‘भगंदर’ कहता है, और भाई का जमकर मजाक उड़ाता है. सिर्फ यही नहीं इस इंसान ने बॉलीवुड के कई अभिनेताओं और अभिनेत्रियों को इससे पहले अपना शिकार बनाया है. इस बार इसके निशाने पर फिर से सलमान खान और रश्मिका मंदाना आए हैं.


दादा और पोती का रोमांस 

बात यह हो रही थी कि क्या रश्मिका को इस बात से कोई दिक्कत नहीं कि वह अपनी उम्र से दुगनी उम्र के व्यक्ति के संग रोमांस कर रही है. इसी पर केआरके ने तंज कसते हुए एक पोस्ट किया है जिसमें उसने कहा है कि “अरे भाई हीरोइन को क्यों दिक्कत होगी. उसे तो इसके लिए 10 करोड़ रुपए मिले हैं ताकि वह रोमांस करे. दिक्कत तो उन लोगों को होगी ना जो अपने पैसों से टिकट खरीदकर दादा और पोती का रोमांस देखने के लिए जाएंगे”.


एक बार मिल तू 

केआरके के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई है और भाई के फैंस ने इस नंबर एक समीक्षक पर हमला बोल दिया है. कोई इसे ढूंढ़कर मारने की धमकी दे रहा, तो कोई कह रहा “एक बार मिल जा तुझे आम के पेड़ से उल्टा लटकाकर पिटाई करूँगा”. हालांकि इस बात में कोई शक नहीं कि इस बंदे को इन धमकियों से कोई फर्क नहीं पड़ता है. ये इन चीजों से काफी ऊपर बहुत पहले ही उठ चुका है.