IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध
03-Mar-2025 03:38 PM
By First Bihar
Bollywood News : दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव और कुश अपनी बहन सोनाक्षी से तब से दूरी बनाए हुए हैं जब से उन्होंने जहीर इकबाल से शादी की है. नाराजगी इतनी ज्यादा थी कि ये दोनों भाई अपनी बहन की शादी तक में नहीं आए थे, जिसके बाद इस पर देश भर में बातें शुरू हो गयी थी. हालाँकि समय के साथ यह नाराजगी थोड़ी कम होती चली गई और आज मामला लगभग सामान्य हो चुका है. इस बीच सोनाक्षी सिन्हा का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
बचपन में पीटा करते थे दोनों भाई
इस बयान में सोनाक्षी सिन्हा ने इस बात का खुलासा किया है कि बचपन में उनके दोनों भाई जलन के मारे उन्हें पीटा करते थे. ऐसा इसलिए क्योकि सोनाक्षी अपने माता पिता की लाडली थीं और यह बात दोनों भाईयों को हजम नहीं होती थी. सोनाक्षी के इस बयान के बाद फैंस तरह तरह कि प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, कुछ फैंस का कहना है कि "इसमें क्या नया है, यह तो लगभग हर घर कि कहानी है. बेटियाँ होती ही हैं अपने माँ बाप की लाडली". जबकि अन्य फैंस नफरत भरी प्रतिक्रिया इस बयान पर देते हुए देखे गए.
फैंस की नकारात्मक प्रतिक्रिया
ऐसा प्रतीत होता है कि ये फैंस उनमें से हैं जो आज भी सोनाक्षी से इस लिए खार खाए बैठे हैं क्योंकि उन्होंने एक मुस्लिम से शादी की है. ऐसे फैंस नकारात्मकता फैलाते हुए कमेन्ट कर रहे हैं कि "दोनों भाई अच्छा करते थे, आप पिटाई के ही लायक थीं". ज्ञात हो कि 23 जून 2024 को सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान के करीबी जहीर इकबाल से शादी की थी, जिसके बाद पूरे देश में कुछ कट्टरवादियों ने इस पर बड़ा उत्पात मचाया था. इसे बाद सोनाक्षी के साथ साथ उनके माता पिता की भी जमकर आलोचना हुई थी.
जल्द साउथ फिल्मों में किस्मत आजमाएंगी सोनाक्षी
हालाँकि अब यह मामला काफी शांत हो चुका है और ये जोड़ा ख़ुशी ख़ुशी अपनी जिन्दगी व्यतीत कर रहा है. सोना का परिवार तो इस बात से काफी आगे बढ़ चुका है मगर ऐसा लगता है कि कुछ नफरत करने वाले फैंस अब भी दिल में मलाल लिए बैठे हैं, मानो सोनाक्षी और उनके परिवार को इसने पूछ कर ही एक्ट्रेस की शादी तय करनी चाहिए थी. ख़बरों कि मानें तो जल्द ही सोनाक्षी साउथ फिल्मों में अपना डेब्यू करने जा रही हैं.
सुधीर बाबू के साथ फिल्म
बताया जा रहा है कि वह एक्टर सुधीर बाबू के साथ तेलगु फिल्म 'जटाधरा' में काम करने वाली हैं, हालाँकि इस फिल्म को लेकर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है मगर आने वाले दिनों में यह भी हो जाएगी. देखना दिलचस्प होगा कि सोनाक्षी को साउथ फिल्मों में किस प्रकार की सफलता मिलती है, क्या इस इंडस्ट्री में सोना कुछ खास हासिल कर पाएंगी या यहाँ भी उनका करियर बॉलीवुड की तरह औसत ही रहने वाला है.