ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police: बिहार पुलिस ने जारी की 30 इनामी अपराधियों की लिस्ट, हत्या से लेकर शराब तस्करी के आरोपी शामिल Bihar Police: बिहार पुलिस ने जारी की 30 इनामी अपराधियों की लिस्ट, हत्या से लेकर शराब तस्करी के आरोपी शामिल Budget 2026: ‘युवाओं के पास रोजगार नहीं, किसान परेशान’, राहुल गांधी ने की बजट 2026 की आलोचना Budget 2026: ‘युवाओं के पास रोजगार नहीं, किसान परेशान’, राहुल गांधी ने की बजट 2026 की आलोचना नशे की बुरी लत बनी जानलेवा: ऑटो में दो युवक की डेड बॉडी मिलने से सनसनी, हेरोइन और सिरिंज भी बरामद Bihar Crime News: बिहार में शिक्षक के घर से विस्फोटक मिलने से हड़कंप, पुलिस ने दो भाईयों को दबोचा Bihar Crime News: बिहार में शिक्षक के घर से विस्फोटक मिलने से हड़कंप, पुलिस ने दो भाईयों को दबोचा Bihar Crime News: बिहार में वाहन जांच के दौरान दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, लूट की घटनाओं का खुलासा Bihar News: बिहार में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव, अब सिर्फ इन संस्थानों के छात्रों को मिलेगा लाभ; जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar News: बिहार में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव, अब सिर्फ इन संस्थानों के छात्रों को मिलेगा लाभ; जल्द लागू होगी नई व्यवस्था

Bollywood News: प्रियंका चोपड़ा फिल्मों में नहीं आना चाहती थीं, मां मधु चोपड़ा ने किया खुलासा

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा को लेकर हाल ही में उनकी मां मधु चोपड़ा ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि प्रियंका शुरू में फिल्मों में करियर बनाना ही नहीं चाहती थीं।

Bollywood News

04-Mar-2025 07:30 AM

By First Bihar

Bollywood News: बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी खास पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा असल में कभी फिल्मों में करियर बनाना ही नहीं चाहती थीं। हाल ही में उनकी मां मधु चोपड़ा ने इस बात का खुलासा किया कि कैसे प्रियंका को पहली बार फिल्मों में काम करने के लिए मनाया गया था।


प्रियंका को मनाने में लगा था समय

मधु चोपड़ा ने हाल ही में लेहरें रेट्रो के एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान बताया कि 2002 में आई तमिल फिल्म 'थमिजहन' के लिए प्रियंका ने पहले मना कर दिया था। लेकिन फिर फिल्म के मेकर्स ने प्रियंका के भाई से संपर्क किया, जिसने उनके पिता से बात की। इसके बाद प्रियंका के पिता ने उन्हें फिल्म करने के लिए मनाया। प्रियंका सिर्फ अपने पिता की बात मानकर इस फिल्म के लिए राजी हुई थीं।


विजय थलापति ने की थी मदद

प्रियंका की मां ने इस बातचीत में साउथ के सुपरस्टार विजय थलापति की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि विजय ने प्रियंका की काफी मदद की थी क्योंकि यह उनका डेब्यू प्रोजेक्ट था। फिल्म में प्रभु देवा के भाई राजू सुंदरम कोरियोग्राफर थे, जिनके स्टेप्स काफी मुश्किल थे। चूंकि विजय खुद एक शानदार डांसर हैं, प्रियंका के लिए उनके साथ तालमेल बिठाना आसान नहीं था। मधु चोपड़ा ने बताया कि प्रियंका को शुरुआत में डांस स्टेप्स सीखने में दिक्कत होती थी और उन्हें कई बार डांट भी सुननी पड़ी। इसके बाद फिल्म मेकर्स से बात कर प्रियंका को प्रैक्टिस के लिए समय दिया गया, जिससे उन्होंने धीरे-धीरे डांस में सुधार किया।

प्रियंका को फिल्मों में आया मजा

तमिल फिल्म ‘थमिजहन’ के बाद प्रियंका को एक्टिंग का मजा आने लगा और उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक सफलता हासिल की और आज ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं।


राजामौली की फिल्म से तेलुगु इंडस्ट्री में करेंगी वापसी

प्रियंका चोपड़ा ने तमिल इंडस्ट्री में सिर्फ एक ही फिल्म की थी, लेकिन अब वह फिर से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में वापसी करने जा रही हैं। वह जल्द ही एसएस राजामौली की फिल्म में नजर आएंगी, जिसका टाइटल फिलहाल SSMB 29 रखा गया है। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं और प्रियंका की वापसी को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।