ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Medical College : PMCH में शिफ्टिंग की तारीख तय, फरवरी के इस डेट से नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे यह दो विभाग मुंगेर में रिश्तों का कत्ल: 13 वर्षीय छात्र की गला दबाकर हत्या, मुंहबोले दादा पर घर के चिराग को बुझाने का आरोप Indian Railway new rules : यदि दोस्तों के साथ जाना चाह रहे गोवा- मनाली या परिवार के वैष्णों देवी; तो जरूर पढ़ लें यह खबर, रेलवे ने नियमों में किया बड़ा बदलाव Bihar land registry : बिहार में इस महीने से बदल रहे जमीन रजिस्ट्री के नियम, सरकार का निर्णय; इन लोगों को होगा बड़ा फायदा Bihar politics : अपराधियों का राजनीति में आना दुर्भाग्य, बोले BJP विधायक – पप्पू यादव को जेल में ही रहना चाहिए Patna Metro : होली बाद शुरू होगा इन दो स्टेशनों के बीच सफर, इस महीने के अंतिम सप्ताह तक जांच के लिए दिल्ली से आएगी टीम rape murder news : बिहार में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी, खून से लथपथ मिली लाश; ग्रामीणों में आक्रोश Nursing admission scam : "ससुराल में रहो, पढ़-लिखकर क्या करोगी?" नर्सिंग एडमिशन के नाम पर 70 हजार की ठगी, मास्टरमाइंड गिरफ्तार; जानिए फिर भी क्यों पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News : बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव, ई-रिक्शा चालक और डिलीवरी बॉय को मारा चाकू, लूट की घटना को दिया अंजाम Panchayat Secretary Scam : बिहार पंचायत सचिव का बड़ा कारनामा, डकार गए 1 करोड़ से अधिक की सरकारी राशि; FIR दर्ज

Bollywood News: ‘गंगा राम’ में अब संजय दत्त के साथ सलमान की जगह दिखेंगे आयुष शर्मा, फैंस ने कहा “बहनोई के चक्कर में बर्बाद हो जाओगे, भाई”

Bollywood News: आजकल सलमान खान के फैंस बड़े ही आक्रामक मोड में आ गए हैं, पहले इन फैंस का गुस्सा सलमान के प्रतिद्वंदियों को झेलना पड़ता था जबकि अब इस गुस्से का शिकार स्वयं सलमान को होना पड़ रहा.

Bollywood News

21-Apr-2025 06:17 PM

By First Bihar

Bollywood News: कुछ समय से दिग्गज अभिनेता सलमान खान के सितारे गर्दिश में चल रहे हैं, उनकी कोई भी फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर जादू दिखाने में कामयाब नहीं हो पा रही है. बात इतनी ज्यादा बिगड़ चुकी है कि अब सलमान खान के फैंस भी उनसे तंग आ चुके हैं और अनुरोध कर रहे हैं कि “भाई, मनमानी छोड़ो और सही निर्देशक तथा सही स्क्रिप्ट को पकड़ो”, लेकिन सलमान खान कहाँ मानने वाले हैं, वो खुद के अलावा और किसी की नहीं सुनते.


ताजा मामले में जानकारी यह निकलकर सामने आ रही है कि आगामी फिल्म ‘गंगा राम’ में संजय दत्त के साथ सलमान खान नहीं बल्कि सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा नजर आएँगे. पहले खबर यह निकलकर सामने आई थी कि बड़े अरसे के बाद सलमान और संजय एक साथ दमदार फिल्म में अभिनय करेंगे जिसमें कॉमेडी का तड़का भी होगा और मारधार भी भरपूर रूप से देखने को मिलेगी, यह एक देहादी एक्शन फिल्म होती जिसमें सलमान व संजय अलग ही अवतार में नजर आते.


बताया गया था कि इस फिल्म का नाम ‘गंगा राम’ रखा जाएगा, सलमान के भाई सोहेल खान इस फिल्म का निर्देशन और निर्माण कर सकते हैं, हो सकता है किसी और डायरेक्टर को भी फिल्म निर्देशन का जिम्मा दिया जा सकता है. फैंस इस खबर को सुनकर बहुत खुश थे, उनके मन में एक उम्मीद जगी थी कि शायद इस फिल्म से ही भाई जबरदस्त वापसी कर पाएं. मगर अब सब चौपट हो चुका है और भाई के फैंस की खुशियां गुस्से में तब्दील हो चुकी हैं.


खबरों के अनुसार सलमान भाई ने बड़ा दिल दिखाते हुए इस फिल्म से खुद को बाहर कर लिया है और अब उनकी जगह संजय दत्त के साथ सलमान के बहनोई व अर्पिता के पति आयुष शर्मा नजर आएँगे. जिन पर पहले भी सलमान खान पानी की तरह पैसा बहा चुके हैं. इस खबर के सामने आने के बाद भाई के फैंस का गुस्सा फूट पड़ा है और सोशल मीडिया के माध्यम से वे अपनी भड़ास निकाल रहे हैं. इन फैंस का कहना है कि “भाई अब और कितने समय तक अपने बहनोई के प्यार में अंधे होकर खुद को बर्बाद करते रहोगे”, एक फैन ने यह भी कहा कि “सलमान को यह फिल्म खुद करनी चाहिए थी. संजय दत्त के साथ उनकी जोड़ी बड़े स्क्रीन पर आग लगा देती”.