IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास
02-Mar-2025 12:45 PM
By First Bihar
Bollywood News : कई फिल्मों में अपनी अभिनय का लोहा मनवा चुके दिग्गज अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बॉलीवुड में चल रहे भेदभाव पर से पर्दा उठाते हुए एक बड़ा बयान दे दिया है, उन्होंने बताया है कि सपोर्टिंग एक्टर्स को लीड रोल देने में यह इंडस्ट्री काफी आनाकानी करती है, पहले तो उन्हें लीड रोल मिलते ही नहीं लेकिन अगर गलती से मिले भी तो उसमें एक शर्त होती है.
पैसे दो और लीड रोल ले जाओ
ऐसे एक्टर्स में खुद नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी शामिल है जिन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत छोटे-मोटे रोल्स के साथ ही की थी और बाद में जाकर उन्हें थोड़े बेहतर रोल मिलने शुरू हो गए थे, नवाज का कहना है कि आज के समय में यदि उन्हें लीड रोल मिलते भी हैं तो वो तभी होगा जब वह अपनी जेब फिल्म में पैसे लगाएंगे, जो कि बड़ा ही मुश्किल और रिस्की काम होता है.
रंगों पर भी होता है भेदभाव
यदि ऐसा नहीं किया तो उन्हें लीड रोल मिलना लगभग असंभव है और केवल सहायक रोल से ही उन्हें संतुष्ट होना पड़ता है, बता दें कि इसके अलावा नवाजुद्दीन ने बॉलीवुड के लोगों पर एक और संगीन आरोप लगा दिया है, बकौल नवजुद्दीन “यहां पर जिनका रंग गोरा होता है उन्ही का सम्मान किया जाता है और उन्हें ही हीरो के रूप में स्वीकार किया जात है, काले या श्यामले रंग के लोगों को भेदभाव का सामना करना पड़ता है”.
लोगों ने दी कुछ ऐसी प्रतिक्रियाएं
बता दें कि एक्टर के इन बयानों के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं लोगों द्वारा देखने को मिल रही है, कोई नवाज के इन बातों को सही करार दे रहा है जबकि कोई कह रहा “ऐसा कुछ नहीं है, तुम अपने दिमाग से बाहर निकलो... यह महज तुम्हारा भ्रम है”. आए दिन बॉलीवुड पर इस तरह के इल्जाम अंदरूनी लोगों द्वारा लगाए जाते रहते हैं, जिनमें कुछ ना कुछ सच्चाई तो अवश्य ही जोती है.