ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / movies / Bollywood News: कपिल शर्मा की नई फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का...

Bollywood News: कपिल शर्मा की नई फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का अनाउंसमेंट, दूल्हे के लुक में नजर आए कॉमेडी किंग

Bollywood News: कॉमेडी बादशाह कपिल शर्मा ना केवल कॉमेडी के लिए जाने जाते है, बल्कि एक्टिंग के लिए भी मशहूर है.

31-Mar-2025 01:19 PM

By First Bihar

Bollywood News: कॉमेडी बादशाह कपिल शर्मा एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने ईद के मौके पर अपनी नई फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' का अनाउंसमेंट किया और इसके साथ ही फिल्म का पहला पोस्टर भी शेयर किया है, जिसमें वह दूल्हे के लुक में नजर आ रहे हैं। कपिल शर्मा का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और उनके फैंस ने इस पर ढेर सारे कमेंट्स किए हैं।


कपिल शर्मा के फैंस फिल्म के बारे में जानकर काफी खुश हैं और अब उनके नए प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे हैं। पोस्टर में कपिल शर्मा व्हाइट शेरवानी पहने हुए हैं और सेहरा लगाए हुए दिखाई दे रहे हैं। वह सेहरा हटाकर घूंघट से ढकी एक लड़की के साथ खड़े हैं, जो फिल्म की दुल्हन प्रतीत हो रही है। इस पोस्ट को लेकर फैंस के ढेर सारे रिएक्शन्स आ रहे हैं, जिनमें से कई ने कपिल शर्मा को बधाई दी और उनकी नई फिल्म के लिए उत्सुकता जाहिर की।


कपिल शर्मा ने अपने फिल्मी करियर में अब तक 9 फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपनी फिल्मी यात्रा की शुरुआत साल 2010 में 'भावनाओं को समझो' से की थी। इसके बाद, 2015 में आई 'किस किसको प्यार करूं' ने उन्हें खूब पहचान दिलाई थी और अब वह इसका दूसरा पार्ट लेकर आ रहे हैं। कपिल शर्मा के फैंस इस नई फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि 'किस किसको प्यार करूं' के तरह परदे पर यह फिल्म भी धमाल मचा पाती है या नहीं।