ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में खनिज परिवहन की होगी सख्त निगरानी, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इस तकनीक का होगा इस्तेमाल बिहार में खनिज परिवहन की होगी सख्त निगरानी, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इस तकनीक का होगा इस्तेमाल Bihar News : फूड सेफ्टी जांच में फेल हुआ नामी ब्रांड का बिस्किट; बिक्री पर रोक, दुकानों से जब्ती शुरू Bihar News: स्वास्थ्य विभाग के OSD तो बड़े खिलाड़ी निकले...सचिव/ ACS को ही कर दिया था OUT, पकड़े जाने पर मिली यह सजा... थाईलैंड से छिपाकर ला रहे थे 25 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर कस्‍टम विभाग ने पकड़ा PM Awas Yojana: बिहार में अपना घर पाना हुआ आसान, PMAY रजिस्ट्रेशन हुआ आसान; जानें ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर Bihar Co Action: निलंबित किए गए हड़ताली तीनों CO पर सख्ती...विभागीय कार्यवाही चलाकर सजा देने की तैयारी, कई अन्य सीओ को सस्पेंड करने की फाइल बढ़ी जल्द होने वाले हैं निलंबित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात

Home / movies / Bollywood News: क्या हिना खान की कैंसर की स्टोरी थी झूठ, रोजलिन खान...

Bollywood News: क्या हिना खान की कैंसर की स्टोरी थी झूठ, रोजलिन खान ने किया खुलासा

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री हिना खान इन दिनों अपने कैंसर को लेकर सुर्खियों में हैं। जहां फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं, वहीं अभिनेत्री रोजलिन खान ने उन पर बीमारी को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने का आरोप लगाया है।

05-Mar-2025 08:05 AM

By First Bihar

Bollywood News: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हिना खान इन दिनों अपने कैंसर से जुड़ी खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में अभिनेत्री रोजलिन खान ने हिना खान पर आरोप लगाते हुए कहा था कि वह अपनी बीमारी को स्टेज-2 से स्टेज-3 बताकर लोगों में डर फैला रही हैं। इस बयान के बाद हिना खान के फैंस ने रोजलिन को जमकर ट्रोल किया, लेकिन विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ।


रोजलिन खान ने फिर साधा हिना खान पर निशाना

रमजान के पवित्र महीने में हिना खान ने सोशल मीडिया पर अपनी रोजा (व्रत) से जुड़ी पोस्ट शेयर की थी। इसमें वह अपनी मां के साथ इफ्तार करती नजर आईं। तस्वीरों में उनके सामने फालूदा, भजिए, खजूर और फल रखे हुए थे। हिना की यह पोस्ट सामने आते ही रोजलिन खान ने एक बार फिर उन पर तंज कसा। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक न्यूज का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें लिखा था कि "कैंसर से रिकवर कर रहे लोगों के लिए फास्टिंग करना मुश्किल होता है। ऐसे मरीज ज्यादा देर तक भूखे या प्यासे नहीं रह सकते।"


इसके बाद अगली स्टोरी में रोजलिन ने लिखा—"इस्लाम में फास्टिंग का मतलब अनुशासन और आत्म-नियंत्रण (Self Control) होता है। लेकिन देखो, ये तो भजिए खा रहे हैं, फालूदा पी रहे हैं और जिम भी कर रहे हैं! अगर जिम ही करना है, तो भजिए खाना क्यों?"

news image

रोजलिन को मिल रही जान से मारने की धमकियां

हिना खान की बीमारी को लेकर सवाल उठाने के बाद रोजलिन खान को सोशल मीडिया पर भारी विरोध झेलना पड़ रहा है। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें जान से मारने और तेजाब फेंकने की धमकियां मिल रही हैं। रोजलिन, जो खुद भी कैंसर सर्वाइवर हैं, ने कहा—"सच बताना मेरे लिए मुश्किल हो गया है। जब से मैंने हिना के कैंसर को लेकर सवाल उठाया है, तब से मुझे धमकियां मिल रही हैं। लोग मेरे खिलाफ हो गए हैं और मुझे जान से मारने तक की धमकी दी जा रही है।"


क्या कहती हैं हिना खान?

अब तक हिना खान ने इस पूरे मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन उनके फैंस इस विवाद पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर रोजलिन खान को ट्रोल कर रहे हैं। हिना खान और रोजलिन खान के बीच का यह विवाद अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। एक ओर जहां हिना खान की बीमारी को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर रोजलिन को धमकियों का सामना करना पड़ रहा है। देखना दिलचस्प होगा कि इस विवाद में आगे क्या मोड़ आता है और क्या हिना खान इस पर कोई प्रतिक्रिया देंगी।