Patna Medical College : PMCH में शिफ्टिंग की तारीख तय, फरवरी के इस डेट से नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे यह दो विभाग मुंगेर में रिश्तों का कत्ल: 13 वर्षीय छात्र की गला दबाकर हत्या, मुंहबोले दादा पर घर के चिराग को बुझाने का आरोप Indian Railway new rules : यदि दोस्तों के साथ जाना चाह रहे गोवा- मनाली या परिवार के वैष्णों देवी; तो जरूर पढ़ लें यह खबर, रेलवे ने नियमों में किया बड़ा बदलाव Bihar land registry : बिहार में इस महीने से बदल रहे जमीन रजिस्ट्री के नियम, सरकार का निर्णय; इन लोगों को होगा बड़ा फायदा Bihar politics : अपराधियों का राजनीति में आना दुर्भाग्य, बोले BJP विधायक – पप्पू यादव को जेल में ही रहना चाहिए Patna Metro : होली बाद शुरू होगा इन दो स्टेशनों के बीच सफर, इस महीने के अंतिम सप्ताह तक जांच के लिए दिल्ली से आएगी टीम rape murder news : बिहार में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी, खून से लथपथ मिली लाश; ग्रामीणों में आक्रोश Nursing admission scam : "ससुराल में रहो, पढ़-लिखकर क्या करोगी?" नर्सिंग एडमिशन के नाम पर 70 हजार की ठगी, मास्टरमाइंड गिरफ्तार; जानिए फिर भी क्यों पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News : बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव, ई-रिक्शा चालक और डिलीवरी बॉय को मारा चाकू, लूट की घटना को दिया अंजाम Panchayat Secretary Scam : बिहार पंचायत सचिव का बड़ा कारनामा, डकार गए 1 करोड़ से अधिक की सरकारी राशि; FIR दर्ज
08-Mar-2025 06:37 AM
By First Bihar
Bollywood News: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा के पूर्व सेक्रेटरी शशि प्रभु का गुरुवार शाम करीब 4 बजे निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही गोविंदा बिना देर किए उनके घर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी। शशि प्रभु न केवल गोविंदा के सेक्रेटरी थे, बल्कि उनके बेहद करीबी दोस्त भी थे।
अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोए गोविंदा
शशि प्रभु का अंतिम संस्कार गुरुवार रात 10 बजे किया गया। इस दौरान गोविंदा काफी भावुक नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि गोविंदा सिर पर सफेद रुमाल बांधे, अपने आंसू पोछते हुए दिख रहे हैं। वह शशि प्रभु के परिवार के साथ खड़े होकर उन्हें ढांढस बंधाते नजर आए।
गोविंदा के बेहद करीबी थे शशि प्रभु
शशि प्रभु सिर्फ एक सेक्रेटरी ही नहीं, बल्कि गोविंदा के करियर के शुरुआती दिनों से उनके साथी थे। दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी और वे हर मुश्किल वक्त में गोविंदा के साथ खड़े रहे। हाल ही में जब गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक की अफवाहें उड़ी थीं, तब भी शशि प्रभु ने सामने आकर इन खबरों को गलत बताया था। इतना ही नहीं, जब गोविंदा के पैर में मिसफायरिंग से गोली लगने की घटना हुई थी, तब भी शशि प्रभु ने उनका बचाव किया था। उनकी मौत से गोविंदा को बहुत बड़ा झटका लगा है।

सेक्रेटरी के निधन की खबर पर फैली अफवाह
शशि प्रभु के निधन की खबर आने के बाद कई लोगों ने गोविंदा के मौजूदा सेक्रेटरी शशि सिन्हा को फोन करके उनका हालचाल पूछना शुरू कर दिया। इसकी वजह यह थी कि दोनों के नाम मिलते-जुलते थे।
इस अफवाह पर सफाई देते हुए शशि सिन्हा ने कहा,
"कल से कई लोग मुझे फोन कर रहे हैं और मेरी मौत पर शोक जता रहे हैं। मेरा नाम शशि प्रभु से मिलता-जुलता है, इसलिए यह गलतफहमी हो गई। लेकिन मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं।"
राजनीति में भी सक्रिय थे शशि प्रभु
शशि प्रभु फिल्म इंडस्ट्री के अलावा राजनीति में भी सक्रिय थे। एक समय पर मुंबई के बोरीवली से चुनाव में खड़े हुए थे। तब गोविंदा भी सांसद थे और उन्होंने अपने सेक्रेटरी को चुनाव में जिताने के लिए बोरीवली स्टेशन, दहिसर, गणपत पाटिल नगर जैसी जगहों पर प्रचार किया था। हालांकि, शशि प्रभु चुनाव नहीं जीत सके।
फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
शशि प्रभु के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। कई सेलेब्रिटीज और उनके चाहने वालों ने सोशल मीडिया पर उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है। गोविंदा के लिए यह एक भावनात्मक क्षति है, क्योंकि उन्होंने अपने करीबी दोस्त और सहयोगी को खो दिया है।