बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
16-Feb-2021 08:42 AM
DESK : बॉलीवुड से एक और बुरी खबर सामने आ रही है. केशरी और एमएस धोनी जैसी फिल्मों में काम करने वाले एक्टर संदीप नाहर ने सोमवार को खुदकुशी कर ली. संदीप मुंबई के गोरेगांव स्थित अपने घर में मृत पाए गए हैं.
हालांकि यह अभी साफ नहीं हो पाया है कि संदीप ने खुदकुशी कैसे की. संदीप ने सोमवार को मरने से पहले एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी किया था, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार अपनी पत्नी कंचन शर्मा को बताया था. पुलिस संदीप के वीडियो के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.
सुसाइड करने से पहले जारी किए गए वीडियो में संदीप ने कहा कि 'मुझे आपने कई फिल्मों में देखा होगा. एमएस धोनी में मैंने छोटू भैया का किरदार निभाया था. आज यह वीडियो बनाने का मकसद ये है कि हमारी जिंदगी में कई प्रॉब्लम चल रही हैं. मैं दीमागी तौर पर स्टेबल नहीं हूं. इसकी वजह मेरी पत्नी कंचन शर्मा है. डेढ़ दो साल से मैं ट्रॉमा से गुजर रहा हूं. मैंने पत्नी को बार-बार समझाया है. 365 दिन लड़ना. हर रोज सुसाइड की बात करना, वो कहती है मैं मर जाऊंगी और तुझे फंसा दूंगी'.
आगे संदीप ने कहा कि 'मैं परेशान हो चुका है. पत्नी मेरी फैमली को गाली देती है. मां को गाली देती है. मैं उसके सामने घर वालों का फोन नहीं उठा पाता हूं. मेरा नाम किसी से भी जोड़ देती है. शक करती है और शक का इलाज नहीं है. हर समय लड़ती है. पिछले दिनों घर से भाग गई थी. जिसके बाद मैं उसे ढूंढना शुरू किया था. इसकी मां इसे साथ देती है. केस करने की धमकी देती है.'