ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / movies / बॉलीवुड से आई एक और बुरी खबर, एक्टर फराज खान का निधन

बॉलीवुड से आई एक और बुरी खबर, एक्टर फराज खान का निधन

04-Nov-2020 11:44 AM

DESK : साल 2020 में बॉलीवुड से कई बुरी खबरें सामने आई है. सुशांत सिंह राजपूत, इरफान खान समेत कई दिग्गज एक्टर असमय अपने फैंस को छोड़कर चले गए. इन सब के बीच बॉलीवुड से एक और बुरी खबर सामने आई है. फिल्म ‘मेहंदी’ एक्टर फराज खान का निधन हो गया.

दरअसल फराज खान लंबे समय बीमार चल रहे थे और बैंगलुरू के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर से पीड़ित फराज खान आईसीयू में भर्ती थे, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली.

इस बात की जानकारी एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने दी है. पूजा भट्ट ने ट्वीट कर लिखा, “दिल भरा हुआ है और इसके साथ मैं आप सभी को बुरी खबर दे रही हूं। फराज खान का निधन हो गया है। आप सभी ने जो मदद की उसके लिए शुक्रिया। आप सभी मदद के लिए आगे आए, जब फराज के परिवार को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। फराज के परिवार को दुआओं में याद रखें। जो जगह फराज ने दिल में खाली छोड़ दी है, वह कोई नहीं भर सकता।” बता दें कि पूजा भट्ट फराज खान के इलाज के लिए फंड जमा कर रही थींं. इलाज में पैसे की दिक्कत की बाद सामने आने पर सलमान खान भी एक्टर फराज खान की मदद के लिए आगे आए थे. फराज खान फिल्म ‘मेहंदी’ में रानी मुखर्जी के साथ नजर आए थे. इस फिल्म में उन्होंने रानी के ऑनस्क्रीन पति का किरदार निभाया था.