ब्रेकिंग न्यूज़

जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय

Home / movies / बॉलीवुड की 'अनारकली' मधुबाला का किरदार निभाएंगी ये एक्ट्रेस, जाहिर की अपनी खुशी

बॉलीवुड की 'अनारकली' मधुबाला का किरदार निभाएंगी ये एक्ट्रेस, जाहिर की अपनी खुशी

09-Jan-2021 01:31 PM

DESK : बॉलीवुड में अगर किसी एक्ट्रेस की खूबसूरती की मिसाल दी जाती है तो वह हैं बॉलीवुड में अनारकली नाम से मशहूर और बॉलीवुड की मर्लिन मुनरो कही जाने वाली मधुबाला. उनकी एक्टिंग और उनकी खुबसुरती के दीवानें लाखों लोग हैं. मधुबाला के मुग़ल-ए-आजम फिल्म में बेहतर प्रदर्शन के बाद लोग उन्हें और पसंद करने लगे. हम आपको ये इसलिए बता रहे हैं क्योंकि अब एक नए दौर की एक्ट्रेस मधुबाला के अंदाज में स्क्रीन पर नजर आने की तैयारी कर रही है. वह एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि उर्वशी रौतेला हैं.


मिली जानकारी के मुताबिक अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अपने एक म्यूजिक वीडियो के जरिये उनकी भूमिका निभाएंगी. इस म्यूजिक वीडियो में उर्वशी पुराने दौर के पोपुलर क्लासिक गीत 'एक लड़की भीगी भागी सी' के रीक्रिएटेड वर्जन में नजर आएंगी. साथ ही अपने नए अंदाज के साथ उनके अवतार को जिवंत करने की कोशिश करेंगी.

news image

अपने इस नए किरदार को लेकर उर्वशी ने कहा है कि, 'यह वास्तव में मेरे सपनों में से एक की तरह है. ब्यूटी आइकन मधुबाला जी के जूतों में कदम रखना, और एक लड़की भीगी भागी सी में उनके क्लासिक गीत में रिक्रिएट वर्जन में आने के लिए उत्साहित हूं. मैं किशोर कुमार सर के मूल आवाज के साथ अपनी आवाज देने को तैयार हूं. मेरे लिए इस साल की शुरुआत धमाकेदार रही.'


उन्होंने आगे कहा, 'मधुबाला जी एक आइकन थीं, जिन्होंने न केवल अपनी उत्कृष्ट सुंदरता के साथ दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, बल्कि स्क्रीन पर कुछ गहरी भावनाओं को प्रस्तुत भी किया. उन्होंने अपनी उल्लेखनीय अभिनय कौशल और कालातीत सुंदरता के साथ एक अलग छाप बनाई है.'

news image

आपको बता दें कि उर्वशी रौतेला वैसे तो अपने फिल्मों और तस्वीरों को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं पर बीते दिनों उनकी एक ड्रेस ने लोगों का ध्यान खूब अपनी ओर खिंचा था. दरअसल वह अपनी एक बेहद कीमती गाउन को लेकर चर्चा में हैं. यह ड्रेस बेहद चर्चित इंटनेशनल डिजाइनर माइकल सिन्को ने की है. जिसकी कीमत भारतीय मुद्रा के हिसाब से लगभग 32 लाख 89 हजार रुपए है और इसे बनाने में लगभग 150 घंटे का समय लगा था.