ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / movies / Bollywood News : जया बच्चन के नए शिकार बने अक्षय कुमार, एक्टर की...

Bollywood News : जया बच्चन के नए शिकार बने अक्षय कुमार, एक्टर की फिल्म का उड़ाया मजाक तो फैंस से मिला मुंहतोड़ जवाब

Bollywood News : अपने बेबाक और आक्रामक अंदाज के लिए जाने जानी वाली जया बच्चन ने अब अक्षय कुमार पर हमला बोल दिया है. जिसके बाद फैंस भड़क गए हैं.

19-Mar-2025 12:09 PM

By First Bihar

Bollywood News : बॉलीवुड की पूर्व अदाकारा और अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन ने अब अक्षय कुमार की फिल्म पर हमला बोलते हुए एक बड़ा बयान दे दिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है. जया ने अक्षय की एक फिल्म का जिक्र करते हुए उसकी आलोचना की है और इसे फ्लॉप फिल्म बतलाया है.


2017 में अक्षय कुमार की फिल्म “टॉयलेट : एक प्रेम कथा” आई थी. महज 18 करोड़ की बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर दुनियाभर से 316 करोड़ की कमाई की थी, सामाजिक मुद्दे पर बनी इस फिल्म की खूब तारीफें की गई थी, लेकिन जया बच्चन को इसका नाम पसंद नहीं आया.


इस बारे में बात करते हुए जया बच्चन ने कहा है कि “यह कैसा नाम है? मैं ऐसी नाम वाली फ़िल्में कभी नहीं देखूं. ये भी कोई नाम है? यह तो एक फ्लॉप फिल्म है, जिसे देखना कोई भी पसंद नहीं करेगा”. इसके बाद अक्षय कुमार के फैंस भड़क गए और जया बच्चन को जवाब देने में जुट गए.


एक फैन ने जया बच्चन को उनके पति अमिताभ बच्चन की फिल्म “पीकू” की याद दिलाई, जिसमें सिर्फ कब्ज और टॉयलेट की ही बातें हुई थी. दुसरे फैन ने यह तक कह दिया कि अक्षय ने अपनी फिल्मों में महिलाओं की समस्या पर आवाज उठाई है, फिर चाहे वो फिल्म पैडमैन हो, या फिर टॉयलेट एक प्रेम कथा. और यहां एक महिला ही उस फिल्म का मजाक उड़ा रही है. इससे बुरा भला और क्या हो सकता है.