मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
02-Nov-2020 09:05 PM
MUMBAI : बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की बेटी इरा खान ने सोशल मीडिया में एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में उन्होंने अपना दर्द सुनाया है. आमिर खान की बेटी इरा खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर बताया कि उनके साथ यौन उत्पीड़न हुआ. अपने डिप्रेशन को लेकर उन्होंने एक पर पोस्ट शेयर कर इस बात का खुलासा किया है.
सोशल मीडिया में यह वीडियो सामने आने के बाद आमिर खान की बेटी इरा खान चर्चा में हैं. 'वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे' पर अपने डिप्रेशन को लेकर एक पर पोस्ट शेयर की थी. उस वीडियो में इरा खान ने कहा था कि 'मैं डिप्रेस्ड हूं', जिसके बाद सोशल मीडिया पर इरा खान खूब चर्चा में आई थी. एक बार फिर इरा खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है.
वीडियो में इरा खान ने बताया कि "जब मैं 14 साल की थी तो मेरा यौन शोषण हुआ था. तो मुझे पता नहीं था कि क्या हो रहा है, लेकिन जब मुझे पता चला तो मैं इससे दूर चली गई. हां मुझे बुरा लगा कि मैंने अपने साथ ये क्यों होने दिया, लेकिन यह भी कोई जिंदगी भर का इतना बड़ा सदमा नहीं था कि मैं डिप्रेशन में जाऊं. मैं अपने दोस्तों और मां-बाप को अपनी जिंदगी से जुड़े हर पल बता सकती हूं, पर क्या बताऊं. वह मुझसे पूछेंगे क्यों? तो मैं क्या बताऊंगी. मेरे साथ कुछ बुरा ही नहीं हुआ है जैसा मैं महसूस कर रही हूं. इस सोच ने मुझे उनसे बात करने से रोक दिया और उनसे दूर कर दिया है."
वीडियो में इरा खान ने अपने मां-पापा के तलाक जिक्र करते हुए कहा, "जब मैं छोटी थी तो मेरे माता-पिता का तलाक हो गया लेकिन उसको लेकर मुझे कोई सदमा नहीं पहुंचा. मेरे मां-बाप के तलाक के बाद भी वे दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं, कोई बिखरा हुआ परिवार नहीं है. जब मैं 6 साल की थी तब मुझे टीबी हुआ. तो टीबी भी मेरे लिए इतनी बुरी चीज नहीं थी कि मैं इतनी दुखी हूं.