बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई बिहार में गर्मी बढ़ने के साथ बढ़ीं अगलगी की घटनाएं, अग्निशमन विभाग ने कसी कमर पटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये? सिर्फ 1% ब्याज पर मिलेगा लोन… इस स्कीम में छिपा बड़ा फायदा, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ
15-Jan-2020 04:21 PM
DESK : फ्लाइट में बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ छेड़खानी मामले में कोर्ट ने आरोपी विकास सचदेवा को 3 साल की सजा सुनाई है. प्लेन के अंदर बॉलीवुड चाइल्ड एक्ट्रेस संग छेड़खानी करने के बाद पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया था. आरोपी विकास सचदेवा एक्ट्रेस की सीट के ठीक पीछे वाली सीट पर बैठा था और उसने एक्ट्रेस के साथ गलत हरकत की थी.
आरोपी विकास सचदेवा को कोर्ट ने इस मामले में सजा सुना दी है. आरोपी को 3 साल की सजा सुनाई गई है. POCSO एक्ट के सेक्शन 8 और आईपीसी की 354 (छेड़छाड़) के तहत आरोपी को 3 साल की सजा सुनाई गई है. इसके अलावा कोर्ट ने 25 हजार 500 रुपये का जुर्माना देने का भी आदेश दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी के वकील ने कोर्ट में अपील करते हुए कहा कि विकास सचदेवा की कमाई से उनका घर चलता है. उसके ऊपर कोई दूसरा क्रिमिनल केस नहीं है. इसलिए उन्हें कम सजा दी जाए. लेकिन कोर्ट ने विकास सचदेवा को रियायत नहीं दी.
41 साल के आरोपी विकास सचदेवा के पास अब उच्च अदालत में अपील करने का ऑप्शन है. बात दें कि घटना 2017 की है. जब बॉलीवुड एक्ट्रेस दिल्ली से मुंबई जा रहीं थीं, तब विकास सचदेवा ने फ्लाइट के अंदर उनके साथ छेड़खानी की थी. इस घटना ने एक्ट्रेस को शॉक्ड कर दिया था. फ्लाइट क्रू मेंबर्स से शिकायत के बाद भी एक्ट्रेस की मदद नहीं की गई थी. फिर मुंबई पहुंचने के बाद एक्ट्रेस ने लाइव वीडियो कर घटना की जानकारी दी.