ब्रेकिंग न्यूज़

जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय

Home / movies / बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत से पूछताछ आज, ट्वीट कर बोलीं- 'मर कर भी...

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत से पूछताछ आज, ट्वीट कर बोलीं- 'मर कर भी भेड़ियों को नहीं छोडूंगी'

22-Jan-2021 11:30 AM

DESK : बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत को आज जुहू पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए पेश होना है. पूरा मामला मानहानि का है. दरअसल, बॉलीवुड के दिग्गज लेखक और अभिनेता जावेद अख्तर ने कंगना पर दिसम्बर 2020 में अंधेरी कोर्ट में कंगना के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था जिसके बाद इस केस को लेकर कंगना रनौत को जुहू पुलिस ने समन भेजा था.


आपको बता दें कि कंगना रनौत पर यह आरोप है कि उन्होंने एक मीडिया चैनल को दिए गए इंटरव्यू में जावेद अख्तर की छवि को ठेस पहुंचाने वाली बातें कहीं थीं. इसके अलावा कोर्ट में जावेद अख्तर की तरफ से कंगना द्वारा बोले गए उस हिस्से की रिकॉर्डिंग भी सुनाई गई जिसमें वे जावेद अख्तर के बारे में बोल रही थीं. कोर्ट ने दिसंबर, 2020 में जुहू पुलिस को मामले की जांच करने और 16 जनवरी को रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था. 16 जनवरी को पुलिस ने जांच की रिपोर्ट सौंपने के लिए और समय की मांग की जिसके बाद कोर्ट ने रिपोर्ट देने के समय को बढ़ाकर एक फरवरी कर दिया.


आज पुलिस स्टेशन में पेश होने की बात पर कंगना ने ट्वीट के जरिए रिएक्शन भी दिया है. कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में लिखा कि, 'आज मुझे एक और समन जारी किया गया है. सारे लकड़बग्घे एक साथ आ जाएं और मुझे जेल में डाल दें. मेरा उत्पीड़न करो और 500 केस मेरे ऊपर लादकर मुझे सलाखों के पीछे कर दो. मर कर भी मेरी राख कहेगी मैं तुम सब भेड़ियों को नहीं छोडूंगी.' कंगना का ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है.


आपको बता दें कि कंगना रनौत अपने बेबाक बयानबाजी की वजह से हमेशा चर्चे में रहती हैं. बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद भी उन्होंने बॉलीवुड को बॉलीवुड कहा था और कई तरह के बयान भी दिए थे जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ गई थी. इसके अलावा कंगना हर मुद्दे पर अपनी बेबाक राय पेश करती हैं और अपने नजरिये को लेकर अक्सर कंगना ट्विटर पर तमाम सेलेब्स से लड़ाई करती दिखाई देती हैं. 


पिछले दिनों भी कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के मुद्दे को लेकर कंगना ने कई तरह के बयान दिए जिसके बाद पंजाबी एक्टर दिलजीत दोसांझ के साथ उनकी ट्विटर पर जंग छिड़ गई थी. इसके अलावा पिछले दिनों उन पर अपनी फिल्म मणिकर्णिका फ्रेंचाइजी की कहानी को लेकर चोरी का आरोप लगाया गया था. दरअसल, कंगना के अपनी फिल्म 'मणिकर्णिका रिटर्न्स : द लीजेंड ऑफ दिद्दा' की घोषणा के बाद 'दिद्दा' के राइटर आशीष कौल ने आरोप लगाया था कि कंगना ने उनकी कहानी चुरा ली है.