ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / movies / Bollywood news: बॉलीवुड एक्ट्रेस एश्वर्या राय की कार का एक्सीटेंड, बस ने पीछे...

Bollywood news: बॉलीवुड एक्ट्रेस एश्वर्या राय की कार का एक्सीटेंड, बस ने पीछे से मारी टक्कर

27-Mar-2025 01:09 PM

By First Bihar

Bollywood news: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय का 26 मार्च की शाम मुंबई में एक छोटा सा एक्सीडेंट हुआ। रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐश्वर्या की गाड़ी को पीछे से एक लाल रंग की बस ने टक्कर मार दी थी। हालांकि, इस हादसे में ऐश्वर्या को कोई चोट नहीं आई है, और वह पूरी तरह से ठीक हैं। 


ऐश्वर्या के करीबी सूत्रों ने भी यही जानकारी दी है और बताया है कि यह कोई बड़ा एक्सीडेंट नहीं था। एक सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐश्वर्या की गाड़ी और बस के बीच की भिड़ंत का वीडियो वायरल हो गया, जिससे फैन्स चिंतित हो गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या की गाड़ी के पीछे बस ने टक्कर मारी, लेकिन उनकी सिक्योरिटी टीम ने तुरंत स्थिति का जायजा लिया। 


कहा जा रहा है कि गाड़ी में कोई डेंट भी नहीं आया और दोनों वाहन आगे बढ़ गए थे। ऐश्वर्या का यह एक्सीडेंट दरअसल एक गलत अफवाह बताया जा रहा है। इसके बाद सोशल मीडिया पर फैन्स के बीच ऐश्वर्या की चर्चा हो रही है, लेकिन यह हादसा उतना गंभीर नहीं था जैसा दिखाया गया था। 


बता दें कि ऐश्वर्या आमतौर पर इवेंट्स और फैशन शोज में नजर आती हैं, लेकिन जब भी वह मुंबई में घर से बाहर निकलती हैं, तो उन्हें कम ही स्पॉट किया जाता है।