नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत महनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 लीटर देसी शराब नष्ट, अवैध भट्ठियां भी ध्वस्त Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार
28-Apr-2020 10:30 AM
DESK : आप को याद होगा जब बीते दिनों बॉलिवुड सिंगर कनिका कपूर के कोरोना पॉजिटिव होने का पता चला था तो कितना हंगामा हुआ था. संसद वसुंधरा राजे से लेकर राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद तक की कोरोना जांच करवानी पड़ी थी. गनीमत की बात ये रही की किसी का भी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं निकला था.
कोरोना को हराने वाली बॉलिवुड सिंगर कनिका कपूर अब पूरी तरह ठीक हो गई है. अब उन्होंने इस रोग से संक्रमित मरीजों की जान बचाने का फैसला किया है. इस के लिए उन्होंने सोमवार शाम को लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में अपना ब्लड टेस्ट के लिए दिया है. अगर ब्लड टेस्ट में सब कुछ ठीक रहा तो उन्हें प्लाज्मा डोनेट करने के लिए बुलाया जायेगा.
केजीएमयू की ब्लड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की अध्यक्ष डॉ. तूलिका चंद्रा ने बताया कि कनिका कपूर ने संस्थान के डॉक्टरों से अपना प्लाज्मा दान करने की इच्छा जताई. इसके बाद उन्हें बुलाकर उनके ब्लड का सैंपल टेस्ट के लिए लिया गया. ब्लड टेस्ट में यदि सब कुछ ठीक पाया जायेगा तभी उन्हें प्लाज्मा डोनेशन ले लिए बुलाया जायेगा.
लंदन से लौटी थी कनिका कपूर
कनिका कपूर 10 मार्च को लंदन से मुंबई आई थीं और 11 मार्च को अपने परिजनों से मिलने के लिए लखनऊ रवाना हो गई थीं. लखनऊ में 14 और 15 मार्च को दो पार्टी आयोजित की कई थी जिसमे कनिका कपूर के साथ पार्टी में उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और उनके सांसद पुत्र दुष्यंत सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. इस आयोजन को लेकर काफी हंगामा हुआ था. कनिका के खिलाफ लखनऊ के एक थाने में मामला भी दर्ज है, जिसकी पूछताछ आइसोलेशन पीरियड खत्म हो जाने के बाद उनसे की जाएगी. लगातार तीन नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद गत 6 अप्रैल को उन्हें छुट्टी दे दी गई थी.