ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन

Home / movies / बर्थ डे के दिन एनसीबी दफ्तर में हाजिरी लगाने पहुंचे आर्यन खान, क्रूज...

बर्थ डे के दिन एनसीबी दफ्तर में हाजिरी लगाने पहुंचे आर्यन खान, क्रूज ड्रग्स मामले के हैं आरोपी

12-Nov-2021 03:26 PM

DESK : क्रूज ड्रग्स केस के आऱोपी और फिल्म अभिनेता शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान को अपने बर्थ डे के दिन भी मुंबई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के दफ्तर में हाजिरी लगानी पडी. हाईकोर्ट से मिली जमानत की शर्तों के मुताबिक आर्यन खान को आज एनसीबी दफ्तर में पहुंचना था. आर्यन अपने बॉडीगार्ड के साथ वहां पहुंचे औऱ हाजिरी लगायी.


दरअसल आर्यन खान को जमानत देते वक्त ये शर्त लगायी थी कि आर्यन खान को हर शुक्रवार एनसीबी दफ्तर में पहुंचकर हाजिरी लगानी होगी. आज शुक्रवार है और आज ही आर्यन का बर्थ डे भी है. आर्यन आज दोपहर एनसीबी दफ्तर पहुंचे औऱ वहां रखे रजिस्टर पर साइन की. हालांकि एनसीबी सूत्रों से जो खबर मिल रही है उसके मुताबिक इस केस से चर्चा में आये समीर वानखेड़े आज एनसीबी दफ्तर में मौजूद नहीं थे. 


हम आपको बता दें कि आर्यन खान मामले में विवादों के बाद एनसीबी ने समीर वानखेड़े से इस केस के साथ साथ 6 औऱ केस लेकर उसे अपने सीनियर अधिकारी संजय सिंह के सुपुर्द कर दिया है. हालांकि क्रूज ड्रग्स केस के मामले की जांच के लिए 6 अधिकारियों की टीम बनायी गयी है जिसमें समीर वानखेडे को भी रखा गया है. लेकिन वानखेडे अब अकेले इस मामले की जांच नहीं कर रहे हैं. 


उधऱ क्रूज ड्रग्स केस के दूसरे दो आऱोपी अरबाज मर्चेंट औऱ मुनमुन धमीचा भी आज एनसीबी दफ्तर में नजर आयीं. इन दोनों को भी आर्यन खान के साथ ही कोर्ट से बेल मिली थी औऱ दोनों के लिए कोर्ट ने वही शर्तें तय की थीं जो आर्यन पर लगायी गयी थीं.