बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
07-Aug-2025 01:14 PM
By First Bihar
Bigg Boss 19: टीवी का सबसे विवादित और लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ एक बार फिर सुर्खियों में है। ‘बिग बॉस 19’ शुरू होने से पहले ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। शो को लेकर हर दिन नई खबरें सामने आ रही हैं, जिससे दर्शकों की उत्सुकता चरम पर है। हाल ही में रिलीज़ हुए एक टीजर में शो के होस्ट सलमान खान ने खुद प्रीमियर डेट की घोषणा कर दी है। इस बार ‘बिग बॉस 19’ का प्रीमियर 24 अगस्त 2025 से होगा, जिसे JioCinema और Colors TV दोनों पर देखा जा सकेगा।
इस सीजन की सबसे खास बात यह है कि इसमें नए चेहरों के साथ-साथ पुराने, चर्चित और विवादित एक्स कंटेस्टेंट्स को भी शो में लाने की तैयारी है। हाल ही में दो मशहूर डांसर्स के नाम सामने आए हैं जो पहले भी इस शो का हिस्सा रह चुकी हैं। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी और भोजपुरी एक्ट्रेस व डांसर संभावना सेठ। मीडिया रिपोर्ट्स, खासकर टेली चक्कर के मुताबिक, दोनों को ‘बिग बॉस 19’ के लिए अप्रोच किया गया है, हालांकि अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
सपना चौधरी, जो ‘बिग बॉस 11’ में नजर आई थीं, ने हरियाणवी से लेकर भोजपुरी, पंजाबी और हिंदी सिनेमा तक में अपने डांस का लोहा मनवाया है। हालांकि वह विवादों से भी अछूती नहीं रहीं। साल 2016 में एक रागिनी के कारण उन पर दलित समुदाय के अपमान का आरोप लगा था, जिसके चलते उन्होंने आत्महत्या का प्रयास भी किया था। इसके बाद से वह लगातार सुर्खियों में बनी रहीं।
वहीं, संभावना सेठ, जो ‘बिग बॉस 2’ में नजर आई थीं, अपनी बेबाकी और बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने भी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक खास पहचान बनाई है। अगर ये दोनों सितारे इस बार शो में एंट्री करती हैं, तो मनोरंजन का तड़का और भी तीखा हो सकता है।
‘बिग बॉस 19’ के संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट भी काफी लंबी और दिलचस्प नजर आ रही है। इनमें ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से गुरुचरण सिंह, मुनमुन दत्ता, शैलेश लोढ़ा, जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल, सिंगर अमाल मलिक, एक्टर धीरज धूपर, श्रद्धा आर्या, अरिश्फा खान, गौरव खन्ना, लक्ष्य चौधरी, डिनो जेम्स, सुंदूस मौफकीर, ममता कुलकर्णी, अपूर्वा मखीजा, राज कुंद्रा, राम कपूर और गौतमी कपूर, मून बनर्जी, शशांक व्यास, अरहान अंसारी, खुशी दुबे, नील मोटवानी, शरद मल्होत्रा, धनश्री वर्मा और हुनर हाली शामिल हैं।
इस बार के सीजन में नए ट्विस्ट्स, कंटेस्टेंट्स की वापसी और डिजिटल-टीवी दोनों प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग जैसे कई बदलाव शो को और भी रोमांचक बना रहे हैं। अब देखना यह है कि कौन-कौन से चेहरे वाकई में घर के अंदर एंट्री लेते हैं और क्या सपना-संभावना एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब होंगी।