ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम

Home / movies / 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विजेता एल्विश यादव से मांगी एक करोड़ की...

'बिग बॉस ओटीटी 2' के विजेता एल्विश यादव से मांगी एक करोड़ की रंगदारी, पुलिस ने आरोपी को ऐसे दबोचा

26-Oct-2023 12:08 PM

By First Bihar

DESK: 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विजेता और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव से एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई है। इसको लेकर एल्विश यादव ने गुरुग्राम के सेक्टर 53 थाने में केस दर्ज करवाया था। केस दर्ज होने के बाद एक्शन में आई पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले आरोप शख्स को गुजरात के वडनगर से गिरफ्तार कर लिया है।


दरअसल, बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव गुरुग्राम के सेक्टर 53 थाने में केस दर्ज कराय था कि उनसे बीते 17 अक्टूबर को व्हाट्सएप मैसेज भेजकर एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई है हालांकि मामले को लेकर एल्विश यादव की कोई टिप्पणी नहीं आई है। मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण पुलिस तुरंत एक्शन में आई और आरोपी शख्स को गुजरात के वडनगर से धर दबोचा।


गिरफ्तार युवक की पहचान शाकिर मतरानी के रूप में हुई है जो गुजरात में आरटीओ एजेंट है। गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी के उस मोबाइल को जब्त कर लिया है जिससे एल्विश यादव को मैसेज भेजा गया था। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उसे अपने साथ लेकर गुरुग्राम के लिए रवाना हो गई है।