ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी

Home / movies / बिग बॉस पर लग सकता है बैन, सूचना और प्रसारण मंत्रालय की है...

बिग बॉस पर लग सकता है बैन, सूचना और प्रसारण मंत्रालय की है शो पर नजर

10-Oct-2019 01:59 PM

MUMBAI: टेलीविज़न का पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस'13 पर खतरा मंडरा रहा है. शो को लेकर तरह-तरह की टिपण्णियां की जा रही है. आलम ये है कि लोग शो को बैन करने की भी मांग कर रहे है.

बता दें कलर टेलीविज़न पर प्रसरित होने वाला शो 'बिग बॉस' विवादों से घिरा हुआ है. लोगों का कहना है कि 'बिग बॉस'13 में अश्लीलता दिखाई जा रही है. जिसे लेकर बुधवार को #bigboss ट्विटर पर टेंड भी कर रहा था. ये कोई पहली बार नहीं है जब सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो बिग बॉस का विरोध हो रहा है. इससे पहले शुक्रवार को #जेहादफैलाताबिगबॉस भी ट्रेंड कर रहा था.

'बिग बॉस'13 को लेकर अब बवाल इतना ज्यादा बढ़ गया है कि बीजेपी MLA नंद किशोर ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को पत्र लिखकर बिग बॉस को बैन करने की मांग की थी. उन्होंने लिखा था कि ये शो हमारी संस्कृति के खिलाफ है. इस शो को जल्द से जल्द बंद किया जाये. क्यूंकि इस तरह के शो देश की संस्कृति को ध्वस्त कर रहे हैं.

करणी सेना भी 'बिग बॉस'13 को तुरंत बंद करने की मांग कर रही है. करणी सेना का कहना है कि ये शो कल्चर के खिलाफ है. शो में बहुत ज्यादा अभ्रदता है इसे फैमिली के साथ नहीं देखा जा सकता. इसे लेकर करणी सेना ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर बिग बॉस 13 के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है.